फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: Najibabad's bike racer Rehan shines in Ludhiana, gets first place, has participated in 186 events

Bijnor News: लुधियाना में चमका नजीबाबाद का बाइक रेसर रेहान, मिला पहला स्थान, 186 इंवेंट्स में ले चुका हिस्सा

Tue, 08 Apr 2025 03:41 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 08 Apr 2025 03:41 PM IST
सार

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बाइक रेस में नगर का नाम रोशन करने वाले  रिहान खान ने एक बार फिर से पंजाब की धरती पर धमाल मचाया।

विज्ञापन
Bijnor News: Najibabad's bike racer Rehan shines in Ludhiana, gets first place, has participated in 186 events
बाइक रेसर रेहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बाइक रेस में नगर का नाम रोशन करने वाले  रिहान खान ने एक बार फिर से पंजाब की धरती पर धमाल मचाया। पंजाब रैली स्प्रिंट के ग्रुप बी में रेहान खान ने बाइक राइडिंग स्केल में पहला स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन


करीब डेढ़ दशक के भीतर बाइक रेस में नगर का अनेक प्रतियोगिताओं में नाम रोशन करने वाले बाइक रेसर रेहान खान ने लुधियाना पंजाब में अव्वल स्थान प्राप्त किया। पठानपुरा निवासी मोहम्मद उस्मान के पुत्र रेहान खान ने लुधियाना में आयोजित पंजाब रैली स्प्रिंट के ग्रुप बी में बेहतरीन राइडिंग स्किल्स के साथ जलवे दिखाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी में बजरंग दल नेता का मर्डर: गला काटकर हत्या, लाश को दबाने के लिए कमरे में खोदा था गड्ढा; ये था पूरा प्लान
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हरियाणा के कैप्टन जय प्रीत जोशी को प्रतियोगिता में दूसरा और दिल्ली के बाइक रेसर  अमर देव सिंह को तीसरा स्थान प्राप्त की मिला। प्रतियोगिता में देश भर से 48 बाइक रेसरों ने किस्मत आजमाई।
पंजाब रैली स्प्रिट आयोजकों की ओर से रिहान को चमचमाती ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

186 इवेंट में भाग ले चुका है रेहान 
नजीबाबाद। पेशे से बाइक मैकेनिक रहे रेहान खान में करीब 20 वर्ष की आयु में बाइक रेसर बनकर नगर और देश का नाम रोशन करने का जज्बा पैदा हुआ। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बाइक रेस धमाल मचाने वाला रेहान करीब 186 इवेंट में भाग लेकर कई नामचीन प्रतियोगिताओं में नगर का नाम रोशन कर चुका है।अफ्रीकी नेशनल परेड के लिए बीएमडब्ल्यू बाइक पर रेहान ने दुनिया का पहला ऑटोमेटिक रोटेटिंग फ्रेम बनाकर देश का नाम रोशन किया था। 
 

प्रशिक्षक के रूप में बनाई पहचान 
रेहान खान को करीब तीन हजार भारतीय एडवेंचर्स राइडर्स, 200 महिला राइडर्स और 700 पुलिस और आर्मी सोल्जर को बाइक राइडिंग का प्रशिक्षण देने का गौरव प्राप्त है। रेहान ने 100 से अधिक पोडियम फिनिशिंग हासिल कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed