{"_id":"6412d87252ead2b7730f899d","slug":"bijnor-news-dead-body-of-a-male-elephant-was-found-in-kandrawali-in-kodiya-range-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कंडरावाली में नर हाथी का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी वन विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कंडरावाली में नर हाथी का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी वन विभाग की टीम
Thu, 16 Mar 2023 02:21 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 16 Mar 2023 02:21 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नर हाथी का शव जंगल में पड़ा मिला। बताया गया कि यह वयस्क हाथी है, सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। डीएफओ भी मौके पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
नर हाथी का शव मिलने पर पहुंची टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर वन प्रभाग नजीबाबाद क्षेत्र में गांव कंडरावाली क्षेत्र में एक वयस्क नर हाथी मृत पड़ा मिला। सूचना पर डीएफओ के नेतृत्व में वन विभाग की टीम घटनास्थल पहुंची और छानबीन की। टीम
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कौड़िया वन रेंज के कंडरावाली जंगल में गेहूं के खेत के निकट एक हाथी मृत मिला। भारतीय किसान यूनियन युवा के जिलाध्यक्ष वरिंदर सिंह बांठ और ग्रामीणों की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम घटनास्थल पहुंची।
विज्ञापन
डीएफओ डॉ.एमके शुक्ला, वन रेंजर राम मुसाफिर यादव, डिप्टी रेंजर मनीष कुमार ने घटनास्थल पहुंचकर मृत हाथी देखा। हाथी के एक-दो दिन पूर्व मरने की प्रथम दृष्टया संभावना व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Saharanpur: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रबुद्धजनों से की वार्ता, राधा स्वामी सत्संग में हुए शामिल
बताया कि मृत हाथी के शरीर पर कोई घाव आदि के निशान न होने पर वन अधिकारियों ने राहत की सांस ली। उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट सही मौत के कारणों का पता चलने की बात कही है। वन विभाग ने हाथी का पोस्टमार्टम पशु चिकित्सकों की टीम से कराने की व्यवस्था की है। आरवी आई बरेली से भी टीम घटनास्थल पहुंच रही है।
वन विभाग अधिकारियों ने मृत पाए गए हाथी की उम्र लगभग 12 से 15 वर्ष होने का अनुमान व्यक्त किया है। वन क्षेत्राधिकारी राम मुसाफिर यादव ने कहा कि मृत हाथी के दोनों दांत सुरक्षित हैं। शरीर पर भी प्रथम दृष्टया कोई घाव आदि नहीं है।