{"_id":"680beb69e8a88675ee0ecab7","slug":"bijnor-news-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-148403-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: चौराहों पर नजर आएगी सांस्कृतिक मूल्यों की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: चौराहों पर नजर आएगी सांस्कृतिक मूल्यों की झलक
Sat, 26 Apr 2025 01:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। बिजनौर शहर के चौराहों की सूरत बदलने जा रही है। दरअसल इनके सुंदरीकरण का खाका तैयार कर लिया गया है। नुमाइश ग्राउंड चौराहे की तरह ही अन्य चौराहों का कायाकल्प किया जाना है।
बिजनौर नगर पालिका की ओर से प्रस्ताव तैयार किया गया है। करीब 70 लाख रुपये की लागत से चौराहों की सूरत बदली जाएगी। बता दें कि नुमाइश ग्राउंड का हाल ही में सुंदरीकरण किया गया है। जिस पर नया निर्माण करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा स्थापित की गई है। साथ ही चौराहे की चारों सड़कों पर विक्टोरिया लाइट लगी है। फिलहाल जजी चौराहे के आसपास काम चल रहा है। जजी चौराहे से मंडावर की ओर जाने वाली सड़क पर इंटरलॉकिंग और लाइटों का काम किया जा रहा है। इनके अलावा शहर में चार चौराहे नए बनेंगे। इसमें रामलीला ग्राउंड का चौराहा, राम का चौराहा, त्रिमूर्ति और डीएम कंपाउंड के सामने वाला तिराहा शामिल है। इन चार चौराहों के अलावा सात पुराने चौराहों पर भी काम किया जाना है। जिन पर 70 लाख रुपये की लागत आएगी।
वर्जन:::
शहर में 11 चौराहों पर सुंदरीकरण किया जाना है। इन चौराहों पर इस तरह से काम कराया जाएगा, जिससे भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों की झलक नजर आएगी। - विकास कुमार, ईओ नगर पालिका बिजनौर