फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   bijnor news

Bijnor News: फाइन आर्ट्स... नियमित अभ्यास से मिलेंगे अच्छे अंक

Sun, 19 Jan 2025 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
bijnor news
शिक्षिका अमरीन
-फाइन आर्ट में पेंटिंग, मूर्तियां, वास्तुकला के निर्माण का होता है अध्ययन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। यूपी और सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी माह में शुरू होने वाली हैं। ऐसे में सीबीएसई से जुड़े शिक्षक-शिक्षिकाएं अभ्यर्थियों को अच्छे अंक पाने के लिए अपने विषय से संबंधित टिप्स दे रहे हैं। केएस चिल्ड्रंस एकेडमी की शिक्षिका अमरीन फाइन आर्ट में अच्छे अंक पाने के लिए नियमित अभ्यास को जरूरी बताती हैं। वह कहती हैं कि गणित व अन्य विषयों की तरह सटीक नंबर पाने के लिए यह विषय बहुत बढि़या है।

सीबीएसई 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी। शिक्षिका अमरीन बताती हैं कि परीक्षा के लिए समय का प्रबंधन सही तरीके से करना चाहिए। प्रत्येक दिन प्रत्येक विषय की तैयारी करते रहना जरूरी होती है। इससे सफलता आसानी से प्राप्त होती है। फाइन आर्ट, आर्ट के विविध दृश्य रूपों जैसे पेंटिंग, मूर्तियां, वास्तुकला आदि के निर्माण का एक अध्ययन है। इसमें परीक्षार्थियों को कई स्तरों पर जैसे 10वीं, 12वीं के बाद और ग्रेजुएशन में नियमित अभ्यास की जरूरत होती है। वह बताती हैं कि आपका भविष्य आपके आज के कार्यों से निर्मित होता है। आज किया गया अभ्यास भविष्य की कठिनाइयों को आसान बना देता है। सीबीएसई द्वारा जारी सैंपल पेपर का रिवीजन करते रहें। साथ ही आत्म मंथन करें और अपनी कमियों का पता कर उन्हें दूर करने का प्रयास करें।
विज्ञापन

- हर दिन प्रत्येक विषय की करें तैयारी
- सीबीएसई से जारी सैंपल पेपर तैयारी का बेहतर तरीका
- परीक्षा के दिन समय का बेहतर रखें प्रबंधन
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed