{"_id":"65eca3e9457a52f22f0a3cce","slug":"bijnor-news-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-120486-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पीलीडैम पर पानी में दौड़ी स्पीड बोट, हॉट एयर बैलून से हवा में की सैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पीलीडैम पर पानी में दौड़ी स्पीड बोट, हॉट एयर बैलून से हवा में की सैर
विज्ञापन
- रेहड़ स्थित पीली डैम पर दो दिवसीय एडवेंचर स्पोर्ट्स शुरू
- डीएम बोले, बिजनौर बनेगा वाटर स्पोट्स का हब
- अमानगढ़ और पीली डैम रहेगा पर्यटकों के ठहराव का केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़/रेहड़ (बिजनौर)। बिजनौर जिले के पीलीडैम पर शनिवार को पानी में स्पीड बोट दौड़ती नजर आई, वहीं हॉट एयर बैलून में लोगों ने हवा में सैर की और प्राकृतिक नजारे देखे। 12 एमएम की पीपी रोप के सहारे हॉट एयर बैलून की बकेट में चार लोगों को बैठाकर 150 फिट ऊंचाई तक उड़ाया गया।
शनिवार को पीली डैम पर दो दिवसीय एडवेंचर स्पोर्ट्स शुरू हुए। शुभारंभ डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने फीता काटकर किया। डीएम ने कहा कि क्षेत्रीय युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। पीली डैम पर जलक्रीड़ा की सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। बिजनौर आने वाले समय में वॉटर स्पोट्र्स का हब बनेगा।
पर्वतारोही ज्ञान नंदिनी ने भी अपने अनुभव साझा किए। जादूगर एनए पाशा ने अपनी कला के माध्यम से सभी का मनोरंजन किया। डीएम एवं सीडीओ ने जेट स्की और एसडीएम, सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने स्पीड बोट से पीली डैम की सैर की।
विज्ञापन
इस मौके पर परियोजना अधिकारी ज्ञानेशवर तिवारी, डीपीआरओ शाश्वत आनंद सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई राकेश कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी योगेंद्र सिंह, एसडीएम रितु रानी, सीओ अफजलगढ़ अर्चना सिंह आदि मौजूद रहे।
जलक्रीड़ा का जमकर लुत्फ उठाया
कार्यक्रम में पहुंचे स्कूल के बच्चों को भी निशुल्क मोटर बोट से पीलीडैम की सैर कराई गई। पानी में स्पीड बोट चलाकर सभी ने आनंद लिया। दिन में तेज हवा चलने की वजह से हॉट एयर बैलून नहीं उड़ा तो शाम होते होते हवा रुक गई। इसके बाद हॉट एयर बलून उड़ाया गया, जिसमें वहां मौजूद लोगों ने हवा में सैर करते हुए अमानगढ़ और पीलीडैम पर प्राकृतिक नजारे देखे।
अमानगढ़ और पीली डैम पर्यटन का अच्छा केंद्र : डीएम
डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने कहा कि अमानगढ़ और पीली डैम बेहतर पर्यटन क्षेत्र बनकर उभर रहा है। संभावनाएं बढ़ाकर पीली डैम पर वाटर गेम कराएं जाएंगे। साथ ही आगे भी स्पीड बोट चलाई जाएगी। ताकि रामनगर नैनीताल या अन्य स्थानो पर जाने वाले पर्यटक अमानगढ़ व पीलीडैम ठहरकर ही आगे बढ़े। इसके अलावा डीएम ने 18 वर्ष आयु पूरी कर चुके युवाओं से वोट बनवाने और मतदान करने की अपील की।
स्पीड बोट और हॉट एयर बैलून का टिकट किया निर्धारित : सीडीओ
सीडीओ पूर्ण बोरा ने कहा कि डीएम ने एडवेंचर स्पोर्टस में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने के लिए कहा है। इसके लिए खेलो में टिकट की कीमत भी कम की है। स्पीड बोट एवं बनाना राइड के लिए 250 रुपये और जेट स्की एवं हॉट एयर बैलून के 150 रुपये निर्धारित किए।
एक साल पहले भी हो चुकी है पीली डैम पर प्रतियोगिता-
पीली डैम पर एडवेंचर स्पोर्ट्स कार्यक्रम पहली बार नहीं हुआ है। बल्कि इससे करीब एक साल पहले कयाकिंग कैनोइंग खेल हो चुके हैं। इन खेलों में प्रतिभाग करने के लिए देशभर के खिलाड़ी पीली डैम पर एकत्र हुए थे। उन्होंने पानी को चीरकर एक-दूसरे को हराकर प्रतियोगिता जीती थी।
पीलीडैम के पास 9500 हेक्टेयर में फैला है अमानगढ़ टाइगर रिजर्व:
वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि पीलीडैम के पास ही पर्यटक अमानगढ़ में प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं। अमानगढ़ का रकबा 9500 हेक्टेयर में है। उत्तराखंड बनने से पहले यह जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का ही हिस्सा था। यहां पर 32 बाघ पिछली गणना में देखे गए थे, जिनकी संख्या इस बार बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके अलावा 100 से ज्यादा हाथी और भालू, गुलदार, पैंगोलिन, अजगर जैसे जीव भी दिखाई देते हैं। यहां पर चीतल, हिरण के दर्जनों की संख्या में झुंड दिखाई पड़ते हैं।