{"_id":"6851b955ce5736bdac0211f9","slug":"bijnor-news-bijnor-news-c-27-1-bij1007-152482-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कुत्तों ने नौ बच्चों को काटकर घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कुत्तों ने नौ बच्चों को काटकर घायल किया
Wed, 18 Jun 2025 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
अफजलगढ़/कासमपुरगढ़ी। मंगलवार को ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कुत्तों ने नौ बच्चों को काटकर घायल कर दिया।
इनमें शिवम (10) निवासी माननगर, काव्या (6) रामनगर, उर्मिखा (6) अलियारपुर तथा हुमारा (6) निवासी मनोहरवाली में आवारा कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया। इनका सीएचसी में उपचार कराया गया। उधर, कासमपुर गढ़ी क्षेत्र में आवारा कुत्तों ने घर के बाहर खेल रही खुशी (8) केहरीपुर, डिंपल (3) जिक्रीवाला, कुनाल (10) फतेहपुर धारा, अर्शी (3) जिक्रीवाला व रिंकू (12) जिक्रीवाला को काटकर घायल कर दिया। सभी बच्चों का पीएचसी कासमपुरगढ़ी में एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाकर उपचार किया गया। ग्रामीण चरन सिंह, सुनील, सुभाष, साजिद, लेखराज, मदन, रकुल व अनिल आदि ने एसडीएम से कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है। बीडीओ सीपी पांडेय ने शीघ्र समस्या का समाधान कराने की बात कहीं है।