फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: A teenager drowns after slipping at Ramganga Ghat

Bijnor News : रामगंगा घाट पर पैर फिसलने से डूबा किशोर, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 15 Sep 2023 06:04 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 15 Sep 2023 06:04 PM IST
सार

Bijnor News : रामगंगा घाट पर पैर फिसलने से एक किशोर डूब गया। उसे बचाने के लिए दोस्त भी कूद गया लेकिन वह भी डूबने लगा। हालांकि उसे बचा लिया गया। 

विज्ञापन
Bijnor News: A teenager drowns after slipping at Ramganga Ghat
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद में अफजलगढ़ के गांव जयनगर निवासी खेत से चारा लेने गया एक किशोर रामगंगा घाट पर पैर फिसलने से डूब गया। ग्रामीण नदी में किशोर की तलाश में जुटे हुए हैं। वहीं, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और किशोर के भाई से जानकारी ली।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गांव निवासी देवराज (17) पुत्र शिवनंदन अपने बड़े भाई दीपक व अन्य कुछ लोगों के साथ गांव से करीब दो किलोमीटर दूर रामगंगा नदी के घाट के पास अपने खेत से चारा लेने गया था। जब वह चारा लेकर वापस लौट रहा था तो घाट पर अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पानी में डूबने लगा। जिस पर इकबाल अहमद ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह भी डूबने लगा। बामुशिकल उसने अपनी जान बचाई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ के सरधना में बड़ी वारदात: छात्र की सरेआम गोली मारकर हत्या, सगे भाइयों ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पीछे से आ रहे ग्रामीणों ने देवराज को काफी तलाश किया लेकिन तीन घंटे बीत जाने पर भी उसका कुछ पता नहीं चला। ग्रामीण किशोर की तलाश में जुटे हैं। वहीं, कोतवाल पंकज तोमर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें: आयकर विभाग की छापेमारी:  आजम खां के करीबी के घर दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी, टीम की बिरयानी खाते तस्वीर वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed