Bijnor News : गंगा में अचानक लगाई छलांग, फोन पर बात कर रही थी युवती, तलाश में जुटे गोताखोर
Bijnor News : फोन पर बात करते समय एक युवती ने अचानक गंगा में छलांग लगा दी।अब युवती की तलाश में गोताखोरों को लगाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर में फोन पर किसी से बात करते हुए एक युवती ने बिजनौर बैराज से गंगा में छलांग लगा दी। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवती को तलाश कराने का प्रयास किया, लेकिन शाम तक उसका कहीं पता नहीं लग पाया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुधवार की शाम करीब 6:00 बजे एक युवती बिजनौर बैराज पर टहल रही थी। बताया कि इस दौरान वह किसी से फोन पर बात कर रही थी। बात करते-करते वह कुछ देर में बिजनौर बैराज के गेट नंबर एक पर पहुंच गई और अचानक गंगा में छलांग लगा दी। पानी का बहाव तेज होने की वजह से युवती गंगा में डूब गई।
यह भी पढ़ें: Meerut: रीमा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, जिस पर था शक वही निकला कातिल, जंगल में बुलाकर दी दर्दनाक मौत
उधर, जानकारी मिलते ही पास में स्थित पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी दौड़कर बैराज पर पहुंचे। जहां गोताखोरों की मदद से युवती की गंगा में तलाश शुरू की गई। गंगा में छलांग लगाने वाली युवती कौन थी और कहां से आई थी, इसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
यह भी पढ़ें: आंचल की टूट गईं सांसें: न था कोई कसूर, पर छीन ली जिंदगी, पीड़ितों के नहीं थम रहे आंसू, दर्दभरी है पूरी कहानी
शहर कोतवाल जीत सिंह ने बताया कि बिजनौर बैराज से एक युवती ने गंगा में छलांग लगाई है। जिसकी तलाश में गोताखोरों को लगाया गया है।