फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: a girl died under debris of roof during strong storm

Bijnor: तेज आंधी का कहर, छत की बाउंड्री गिरने से युवती की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 16 May 2022 09:45 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 16 May 2022 09:45 PM IST
सार

तेज आंधी से एक परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। तेज हवा में छत की बाउंड्री गिरने से एक युवती की मौत हो गई। युवती की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
Bijnor News: a girl died under debris of roof during strong storm
युवती की मौत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर के हीमपुर दीपा में सोमवार की शाम तेज आंधी आने से गांव अकबरपुर तिगरी में मकान की छत की बाउंड्री गिरने से एक युवती की मौत हो गई।

विज्ञापन


हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर तिगरी निवासी नसीम की 20 वर्षीय पुत्री फिरोजा सोमवार की शाम लगभग सात बजे नमाज पढ़ने के लिए घर के आंगन में वजू कर रही थी। जिसके चलते तेज आंधी आने से मकान के छत की बाउंड्री अचानक उसके ऊपर आ पड़ी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए चांदपुर के एक नर्सिंग होम में ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: दिल्ली के बाद बिजनौर में खौफनाक मंजर, जिंदगी के लिए चीख-पुकारते रहे लोग, दस घंटे आग ने मचाया तांडव 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। मां हाजरा सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: डूब गई चार जिंदगियां, रिश्तेदारी में घूमने आया था सिपाही, मौत ने मारा झपट्टा, गहरे पानी में समाए तीन और युवक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed