{"_id":"699b05b9de9e7c33fb07af83","slug":"bijnor-new-update-in-the-kidnapping-case-of-actors-mushtaq-khan-and-sunil-pal-two-miscreants-arrested-2026-02-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: अभिनेता मुश्ताक खान और सुनील पाल के अपहरण केस में सामने आया नया अपडेट, दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: अभिनेता मुश्ताक खान और सुनील पाल के अपहरण केस में सामने आया नया अपडेट, दो बदमाश गिरफ्तार
Sun, 22 Feb 2026 07:03 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 22 Feb 2026 07:03 PM IST
सार
नवंबर 2024 में बदमाशों ने मुश्ताक खान और सुनील पाल को इवेंट के नाम पर बुलाकर फिरौती वसूली थी। उस वक्त 10 आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार किए थे। कुछ दिन पहले ही इन पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
मुश्ताक खान और सुनील पाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता मुश्ताक खान और कॉमेडियन सुनील पाल का अपहरण करके फिरौती वसूलने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। कई आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन
शहर कोतवाली पुलिस ने रविवार को अर्जुन कर्णवाल निवासी मोहल्ला बुल्ला का चौराहा और शुभम निवासी मोहल्ला चमरपेडा को गिरफ्तार करने के बाद चालान कर दिया गया। बता दें कि पिछले दिनों शहर कोतवाल रामप्रताप ने लवी उर्फ सुशांत उर्फ हिमांशु निवासी नई बस्ती, आकाश उर्फ गोला उर्फ दीपेंद्र निवासी नई बस्ती, सार्थक चौधरी उर्फ रिक्की निवासी रम्मू का चौराहा, अंकित उर्फ पहाड़ी निवासी राम का चौराहा, अर्जुन कर्णवाल निवासी बुल्ला का चौराहा, अजीम अहमद निवासी मोहल्ला कस्साबान, साबुद्दीन उर्फ सैबी निवासी मुहल्ला अजारजान, शुभम और शिवा निवासी नई बस्ती चमरपेड़ा तथा गाजियाबाद के जनकपुर निवासी शशांक के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप था कि इनका एक संगठित गिरोह है, जिनका लीडर सार्थक उर्फ रिक्की चौधरी है। बाकी गिरोह के सदस्य हैं। जोकि आर्थिक एवं भौतिक लाभ के लिए संगठित रूप से गिरोह बनाकर अपहरण और फिरौती जैसे अपराध में लिप्त हैं। इनके अपराधों का विवरण गैंग चार्ट में लिखा हुआ है।
इवेंट की आड़ में अपहरण कर वसूली थी फिरौती
20 नवंबर 2024 को आरोपियों ने इंवेट के नाम पर अभिनेता मुश्ताक खान को बुलाया और दिल्ली से अपहरण कर बिजनौर ले आए थे। अभिनेता को बिजनौर की नई बस्ती में सुशांत उर्फ़ लवी के मकान पर रखा गया। साथ ही आरोपियों ने डरा धमकाने के बाद 2.20 लाख की वसूली कर ली थी। मुश्ताक खान की ओर से शहर कोतवाली में केस दर्ज कराया गया था।
दो दिसंबर को अभिनेता सुनीलपाल का अपहरण कर वसूली की गई थी। मेरठ के थाना लालकुर्ती में सुनील पाल की ओर से केस दर्ज कराया गया था। उस वक्त पुलिस ने नौ आरोपियों को पकड़ लिया था, जबकि एक आरोपी को मेरठ पुलिस ने दबोचकर जेल भेज दिया था। सुनील पाल से आठ लाख की फिरौती वसूली गई थी।
ये भी देखें...
UP: मेरठ में बोले पीएम मोदी- कांग्रेस, सपा, बसपा कर रहीं जहरीली राजनीति, हिम्मत है तो विकास के मुद्दे पर लड़ें