{"_id":"6895f347187b78a270005077","slug":"bijnor-murder-of-a-young-man-sleeping-in-the-house-by-slitting-his-throat-came-through-the-terrace-and-ran-2025-08-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: घर में सो रहे युवक की गला काटकर हत्या, छत के रास्ते आया और मुख्य द्वार खोलकर भागा हत्यारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: घर में सो रहे युवक की गला काटकर हत्या, छत के रास्ते आया और मुख्य द्वार खोलकर भागा हत्यारा
Fri, 08 Aug 2025 06:23 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 08 Aug 2025 06:23 PM IST
सार
श्यामीवाला गांव में बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे इस वारदात को अंजाम दिया गया। मां-बेटी के सामने ही आरोपी आराम से फरार हुआ। पुलिस प्रेम प्रसंग, रंजिश समेत कई पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
अशोक की फाइल फोटो और विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गांव श्यामीवाला में बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे अशोक (29) की गला काटकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपी धारदार हथियार को मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। फिलहाल पुलिस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने में लगी है। विवाद और प्रेम प्रसंग समेत कई पहलू जांच के दायरे में हैं।
विज्ञापन
श्यामीवाला के रहने वाले चंद्रपाल का बेटा अशोक कुमार अपने घर में सोया हुआ था। रात करीब एक बजे कोई अज्ञात व्यक्ति छत के रास्ते घर में घुस आया। उसने अशोक के गले पर धारदार हथियार से वार किए। चेहरे पर भी तीन वार किए। अशोक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारा घर का मुख्य द्वार खोलकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
अशोक के कमरे के पास उसकी बहन स्वाती और मां मुन्नी सो रही थी। आहट होने पर मां बेटी नींद से जागीं। उन्होंने ही दरवाजा खोलकर हत्यारोपी को भागते हुए देखा। इसके बाद मां बेटी हड़बड़ाते हुए अशोक के कमरे में पहुंची। कमरे में अशोक का खून से लथपथ शव देखकर उनके होश उड़ गए।
सूचना पर मंडावली थाना रामप्रताप सिंह टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी अभिषेक झा, एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी, सीओ नितेश प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटनास्थल से मिले धारदार हथियार और मृतक के मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि घर का मुख्य दरवाजा बंद था। अनुमान है कि हत्यारा छत के रास्ते से आया था और घर का मुख्य द्वार खोलकर भाग गया। मृतक के पिता चंद्रपाल ने घटना की तहरीर पुलिस को सौंपी। अशोक मजदूरी करता था। जोकि कम पढ़ा लिखा था।
नजदीकी पर पुलिस को गहराया शक
पुलिस सूत्रों की मानें तो जिस तरह से घर में घुसकर हत्या की गई है, ऐसे में कोई नजदीकी ही हो सकता है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि कहीं उसका किसी से कोई विवाद तो नहीं हुआ। इसके बाद प्रेम प्रसंग का पहलू भी जांच के दायरे में है। चेहरे पर गले पर किए गए ताबड़तोड़ वार से भी यह अनुमान लगाया कि हत्यारोपी बेहद गुस्से में रहा होगा। जिसने बेरहमी से वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस सूत्रों की मानें तो जिस तरह से घर में घुसकर हत्या की गई है, ऐसे में कोई नजदीकी ही हो सकता है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि कहीं उसका किसी से कोई विवाद तो नहीं हुआ। इसके बाद प्रेम प्रसंग का पहलू भी जांच के दायरे में है। चेहरे पर गले पर किए गए ताबड़तोड़ वार से भी यह अनुमान लगाया कि हत्यारोपी बेहद गुस्से में रहा होगा। जिसने बेरहमी से वारदात को अंजाम दिया।
ये बोले एसपी
युवक की हत्या के मामले में परिजनों और ग्रामीणों से जानकारी की जा रही है। टीमें जांच कर रही हैं। जल्द ही हत्या का खुलास किया जाएगा।
- अभिषेक झा, एसपी, बिजनौर
युवक की हत्या के मामले में परिजनों और ग्रामीणों से जानकारी की जा रही है। टीमें जांच कर रही हैं। जल्द ही हत्या का खुलास किया जाएगा।
- अभिषेक झा, एसपी, बिजनौर