फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor Murder Case: Daughter-in-Law Arrested for Allegedly Killing 65-Year-Old Mother-in-Law

बिजनौर: घर में बिखरा सामान अंदर रखने को कहा तो की सास की हत्या, पहले जमीन पर पटका फिर गला दबाकर मारा

Mon, 14 Sep 2026 05:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 14 Sep 2026 05:41 PM IST
सार

धामपुर के करनावाला गांव में 65 वर्षीय महिला की मौत के मामले में पुलिस ने उसकी पुत्रवधू को गिरफ्तार किया है। मृतका के बेटे ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान पत्नी ने मां को जमीन पर पटककर गला दबा दिया।

विज्ञापन
Bijnor Murder Case: Daughter-in-Law Arrested for Allegedly Killing 65-Year-Old Mother-in-Law
विलाप करते परिजन व सास का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के धामपुर क्षेत्र के करनावाला गांव में 65 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पुत्रवधू को गिरफ्तार किया है। मृतका के बेटे कमल ने अपनी पत्नी प्रीति रानी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन


आरोप है कि बारिश के दौरान घर का सामान अंदर रखने को कहने पर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद प्रीति ने सास ओमवती के साथ मारपीट की और गला दबा दिया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने ओमवती को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:

Bijnor Murder Case: Daughter-in-Law Arrested for Allegedly Killing 65-Year-Old Mother-in-Law
बहू ने की सास की हत्या - फोटो : अमर उजाला

घर का सामान अंदर रखने को लेकर हुआ विवाद
कमल की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, वह मजदूरी करता है। उसकी शादी करीब 15 साल पहले अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव हरपुर निवासी प्रीति से हुई थी। घर में कमल, उसकी पत्नी, तीन बच्चे और मां ओमवती रहती थीं।

रविवार सुबह करीब आठ बजे कमल मजदूरी के लिए हवीबवाला गांव चला गया था। दोपहर करीब एक बजे वह खाना खाने घर आया और करीब एक घंटे बाद फिर काम पर चला गया। कमल के अनुसार, करीब 3:15 बजे उसकी पत्नी प्रीति ने फोन कर बताया कि उसकी मां को चोट लग गई है।

Bijnor Murder Case: Daughter-in-Law Arrested for Allegedly Killing 65-Year-Old Mother-in-Law
बहू ने की सास की हत्या - फोटो : अमर उजाला

बेटे का आरोप- जमीन पर पटका, फिर दबाया गला
कमल के घर पहुंचने पर उसकी मां बरामदे में जमीन पर पड़ी थी। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि बारिश के दौरान ओमवती ने घर का सामान बारिश से बचाने के लिए अंदर रखने को कहा था। इस बात को लेकर प्रीति नाराज हो गई।

कमल का आरोप है कि गुस्से में प्रीति ने उसकी मां के साथ मारपीट की, उन्हें जमीन पर पटक दिया और फिर गला दबा दिया। इससे ओमवती बेहोश हो गईं। कमल उन्हें सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

Bijnor Murder Case: Daughter-in-Law Arrested for Allegedly Killing 65-Year-Old Mother-in-Law
बहू ने की सास की हत्या - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने आरोपी पुत्रवधू को किया गिरफ्तार
पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। नामजद आरोपी पुत्रवधू प्रीति को गिरफ्तार कर उसका चालान किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bijnor Murder Case: Daughter-in-Law Arrested for Allegedly Killing 65-Year-Old Mother-in-Law
बहू ने की सास की हत्या - फोटो : अमर उजाला

मां की मौत, पत्नी जेल गई; तीन बच्चों पर संकट
घटना के बाद परिवार के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार कमल का कोई दूसरा भाई नहीं है। मां ओमवती की मौत हो गई और पत्नी हत्या के आरोप में जेल चली गई। ऐसे में कमल के तीन बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी भी उसके सामने आ गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि ओमवती परिवार को संभालती थीं और कमल के मजदूरी पर चले जाने के बाद घर में बच्चों की देखभाल में उनकी अहम भूमिका थी। मामूली कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि मामला महिला की मौत तक पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed