फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor Murder Case: Court convicts Munir Ahmed and Ryan in Tanjeel murder case

Bijnor Murder Case: अदालत ने तंजील हत्याकांड में मुनीर अहमद और रयान को किया दोषी करार

Fri, 20 May 2022 04:35 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 20 May 2022 04:35 PM IST
सार

अदालत ने तंजील हत्याकांड में आज फैसला सुनाया है। अदालत ने  मुनीर अहमद और रयान को दोषी करार दिया, जबकि तीन अन्य आरोपियों को बरी कर दिया।

विज्ञापन
Bijnor Murder Case: Court convicts Munir Ahmed and Ryan in Tanjeel murder case
अदालत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बजनौर जनपद में तंजील हत्याकांड में अदालत ने मुनीर अहमद और रेहान को दोषी करार दिया। अदालत ने तीन अन्य आरोपियों को बरी किया है। वहीं सजा के प्रश्न पर शनिवार को फैसला आएगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: एलएलबी के छात्र को गोलियों से भून डाला, दहशत से घरों में कैद हुए लोग, खौफनाक है पूरी वारदात
विज्ञापन


एनआईए के डिप्टी एसपी तंजील हत्याकांड में मुनीर और रेहान दोषी करार, तीन बरी
एनआईए के डिप्टी एसपी तंजील अहमद की दो अप्रैल 2016 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इनके साथ इनकी पत्नी की भी हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में शुक्रवार को कोर्ट ने मुख्यात बदमाश मुनीर अहमद और रेहान को दोषी करार दिया। कोर्ट ने इस मामले में तंजीन, जैनी और रिजवान को बरी कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को तंजील हत्याकांड में फैसले को लेकर सुबह से ही कड़ी सुरक्षा रही। सुबह से ही पुलिस ने मैटल डिटेक्टर की मदद से जजी में चेकिंग की। दोपहर के समय कुख्यात मुनीर को जजी में लाया गया। करीब चार बजे कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए कुख्यात मुनीर और रेहान को दोषी करार दिया। साथ ही इसी मामले में आरोपी तंजीन, जैनी और रिजवान को बरी कर दिया।

यह भी पढ़ें: Murder: खौफनाक है वारदात, आरोपी ने पूछताछ में उगला मर्डर का असली सच, फिर थाने से हुआ फरार, देखें तस्वीरें

मुनीर पर दर्ज हैं 35 मुकदमे
पुलिस की ओर से बताया गया कि मुनीर पर 35 मुकदमे दर्ज हैं। बिजनौर, दिल्ली, अलीगढ़ समेत अन्य राज्यों में मुनीर पर केस दर्ज हैं। मुनीर पर हत्या, लूट और अन्य अपराधों के 13 मुकदमे बिजनौर जिले में ही दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed