{"_id":"677430d2daf032cfb10c5482","slug":"bijnor-municipality-joins-nagar-uday-yojana-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-139640-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नगर उदय योजना में शामिल हुई बिजनौर पालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नगर उदय योजना में शामिल हुई बिजनौर पालिका
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बिजनौर नगर पालिका परिषद का चयन मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना में हो चुका है। अब हर साल विकास के लिए 20 करोड़ रुपये अतिरिक्त मिला करेंगे। इससे कराए जाने वाले विकास का खाका भी तैयार कर लिया गया है।
मंगलवार को पालिका चेयरपर्सन इंदिरा सिंह और भाजपा के वरिष्ठ नेता डा. बीरबल सिंह ने प्रेस वार्ता की। बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी का शहर के विकास में सहयोग मिल रहा है। कहा कि 2025 के लिए मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत एजाज अली हाल के स्थान पर नया चार मंजिला भवन बनाया जाएगा। इसमें नीचे पार्किंग बनाई जाएगी।
इसके ऊपर दो तलों पर व्यवसायिक भवन और एक तल पर आधुनिक ऑडिटोरियम बनाया जाएगा। इसके लिए साढ़े दस करोड़ स्वीकृत हो चुके हैं। कहा कि प्रदर्शनी मैदान की चारदीवारी की जानी है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिहाज से एमपी थ्री ओपन एयर थियेटर भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
100 गाड़ियों को खड़ा करने के लिए पार्किंग बनाई जाएगी। शहर में सात स्थानों पर पार्क में ओपन जिम की व्यवस्था होगी। सदर बाजार, रोडवेज के समीप व राम के चौराहे की ओर जाने वाली सड़क भी दो करोड़ की लागत से सीसी रोड बनाने की योजना है।