फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor municipality demolished encroachment

अवैध अतिक्रमण को जेसीबी से कराया गया ध्वस्त

Tue, 30 Mar 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Bijnor municipality demolished encroachment
बिजनौर। टाउन हॉल के बाहर होली का फायदा उठाकर किए गए अवैध निर्माण पर पालिका अफसरों ने जेसीबी चलवा दी। दुकानदार दुकान पर अवैध निर्माण करा रहा था।
विज्ञापन

टाउन हॉल के बाहर की ओर नगर पालिका की दुकानें बनी हैं। होली और दुल्हैंडी की छुट्टी का फायदा उठाते हुए एक दुकानदार ने सोमवार को दुकान के बाहर अतिक्रमण शुरू करा दिया। इसकी सूचना आसपास के दुकानदारों ने पालिका अफसरों को दी। जेई निर्माण यशवंत सिंह अन्य कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने अतिक्रमण रुकवाने की कोशिश की, लेकिन दुकानदार हठधर्मिता दिखाने लगा और अतिक्रमण रोकने से इनकार कर दिया। पालिका अफसरों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सिविल लाइन पुलिस चौकी इंचार्ज देवानंद सैनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद जेसीबी से अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया गया। कर्मचारियों ने बताया कि दुकानदार को सिर्फ छत से जुड़ा काम कराने की अनुमति दी गई थी, लेकिन वह अवैध निर्माण कराने लगा था। कहा कि अगर किसी दुकानदार ने अतिक्रमण किया तो उसे भी ध्वस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed