फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Mumbai woman appeals to police for help, video viral on social media

Bijnor: मुंबई की महिला ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Mon, 17 Jul 2023 09:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 17 Jul 2023 09:58 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर के किरतपुर निवासी एक युवक के खिलाफ मुंबई निवासी एक महिला ने कार्रवाई करने की गुहार लगाते हुए एक वीडियो जारी किया है। महिला युवक को अपना पति बताते हुए उसे पर गंभीर आरोप लगा रही है।

विज्ञापन
Bijnor: Mumbai woman appeals to police for help, video viral on social media
woman - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिजनौर में इन दिनों सोशल मीडिया पर मुंबई की एक महिला ने वीडियो जारी करते हुए बिजनौर के किरतपुर निवासी एक युवक पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस से गुहार लगाई है।

विज्ञापन


महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि किरतपुर निवासी युवक उसे और अपने बेटे को अस्पताल में छोड़कर भाग गया। वीडियो में महिला अपने को मुंबई की बता रही है।

विज्ञापन

वीडियो में वह कह रही है कि मेरा पति मुझे व बीमार बेटे को अस्पताल छोड़कर किरतपुर भाग गया है, वह पुलिस से गुहार लगाती नजर आ रही है कि मेरे पति पर कार्रवाई करो। महिला पति व बीमार बेटे का फोटो भी वीडियो में दिखा रही है।

वहीं महिला द्वारा दिखाए जा रहे युवक के फोटो की जानकारी करने पर पता चला है कि युवक किरतपुर के मलकान मोहल्ले का रहने वाला बताया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेने के लिए युवक से संपर्क साधने की कोशिश की गई लेकिन युवक से संपर्क नहीं हो पाया। फिलहाल वायरल वीडियो चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed