{"_id":"698ac679884c2be87e00c9b9","slug":"bijnor-mumbai-s-interior-decorator-is-in-debt-of-eight-lakhs-broke-into-state-bank-branch-2026-02-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: आठ लाख के कर्ज में डूबा मुंबई का इंटीरियर डेकोरेटर, स्टेट बैंक की शाखा में लगा दी सेंध, ऐसे पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: आठ लाख के कर्ज में डूबा मुंबई का इंटीरियर डेकोरेटर, स्टेट बैंक की शाखा में लगा दी सेंध, ऐसे पकड़ा गया
Tue, 10 Feb 2026 11:18 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 10 Feb 2026 11:18 AM IST
सार
दो-तीन फरवरी की रात को ताजपुर स्थित स्टेट बैंक की शाखा में नकब लगाई गई थी। हालांकि चोर रुपयों तक नहीं पहुंच पाया था। जांच में पता चला कि ताजपुर के रहने वाले और मुंबई में इंटीरियर डेकोरेटर दीपक ने यह वारदात की थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी दीपक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुंबई में इंटीरियर डेकोरेटर का काम करने वाले बिजनौर जनपद के ताजपुर के मोहल्ला सैनी धर्मशाला निवासी दीपक ने चोरी का रास्ता अपना लिया। उसने कर्ज लेकर अपना कारोबार शुरू किया था लेकिन घाटा हो गया। करीब आठ लाख का कर्ज उतारने के लिए उसने दो-तीन फरवरी की रात में स्टेट बैंक शाखा में नकब लगाकर चोरी का प्रयास किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
नूरपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर बस स्टैंड पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में नकब लगाकर चोरी का प्रयास किया गया था। चोर नकदी तक नहीं पहुंच पाया था। उसने शाखा में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर और वायरिंग खुर्द-बुर्द कर दी थी। घटना के सातवें दिन रविवार शाम को पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के जरिए चोरी का प्रयास करने वाले दीपक तक पहुंच गई। उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपक मुंबई में इंटीरियर डेकोरेटर का काम करता था लेकिन कारोबार में नुकसान होने पर साठ लाख के कर्ज में डूब गया। उसने गांव आकर नुकसान की भरपाई के लिए बैंक शाखा में चोरी करने की योजना बनाई थी। सीओ चांदपुर देश दीपक ने बताया कि घटना की रिपोर्ट शाखा प्रबंधक शैलेंद्र प्रताप सिंह की ओर से दर्ज कराई थी। गिरफ्तार किए गए आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त लोहे का सब्बल, प्लास आदि सामान बरामद किया गया है।