{"_id":"69b2b29a2cd0599b080155ae","slug":"bijnor-mother-of-a-child-left-her-husband-because-of-her-pre-marital-lover-when-the-lover-also-scolded-her-2026-03-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: शादी से पहले के प्रेमी के कारण एक बच्चे की मां ने छोड़ा पति, प्रेमी ने भी दुत्कारा तो खा लिया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: शादी से पहले के प्रेमी के कारण एक बच्चे की मां ने छोड़ा पति, प्रेमी ने भी दुत्कारा तो खा लिया जहर
Thu, 12 Mar 2026 06:03 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 12 Mar 2026 06:03 PM IST
सार
धामपुर गांव की महिला का प्रेम संबंध गांव मधी के युवक के साथ चल रहा था। लेकिन परिजनों ने उसकी शादी कहीं और करा दी। शादी के बाद भी संबंध जारी रहे और एक बच्चा होने के बाद भी महिला ने पति को छोड़ दिया। अब प्रेमी भी उससे पीछा छुड़ाना चाह रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
धामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बुधवार शाम गांव मधी में अपने प्रेमी के घर पहुंचकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। मौके पर पहुंची पुलिस में बेहोशी की हालत में महिला को धामपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। महिला एक बच्ची की मां है।
विज्ञापन
बताया गया कि महिला का युवक से शादी से पहले से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसकी शादी क्षेत्र के गांव मनकुआ में निवासी युवक से हो गई। शादी के कुछ समय के बाद पति-पत्नी के बीच अनबन शुरू हो गई। दोनों अलग रहने लगे। बाद में महिला और उसका प्रेमी उत्तराखंड के काशीपुर में प्राइवेट नौकरी करने लगे।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि महिला का अपने पति से मनमुटाव भी प्रेमी के कारण ही हुआ था। अब प्रेमी महिला से अपना पीछा छुड़ाना चाहता था। इसके चलते उसने मई 2025 में महिला को कुछ धनराशि देने का प्रयास भी किया था, लेकिन वह नहीं मानी। बुधवार शाम महिला मधी गांव में प्रेमी के घर पहुंच गई। जब प्रेमी ने विरोध किया तो वह आक्रोशित हो गई। उसने प्रेमी के घर पर ही जहरीला पदार्थ निगल लिया। कोतवाल मृदुल कुमार सिंह का कहना है कि इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन