फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: More than 50 teachers gave mass resignation from the post of teacher complex

Bijnor News : 50 से अधिक शिक्षकों ने शिक्षक संकुल पद से दिया सामूहिक त्याग पत्र, जानिए पूरा मामला

Thu, 18 May 2023 06:09 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 18 May 2023 06:09 PM IST
सार

Bijnor News : 50 से अधिक शिक्षकों ने शिक्षक संकुल पद से सामूहिक त्याग पत्र दिया है।जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
Bijnor: More than 50 teachers gave mass resignation from the post of teacher complex
इस्तीफा - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

बिजनौर में विकास क्षेत्र जलीलपुर के 50 से अधिक शिक्षकों ने विभागीय नीतियों के खिलाफ शिक्षक संकुल पद से सामूहिक त्याग पत्र दिया है।

विज्ञापन


विकास क्षेत्र जलीलपुर के 50 से ज्यादा शिक्षकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बिजनौर के नाम खण्ड शिक्षा अधिकारी को शिक्षक संकुल पद से सामूहिक त्याग पत्र दिया है।
विज्ञापन


त्याग पत्र में शिक्षकों ने कहा कि जब शिक्षक संकुल पद की व्यवस्था की गई थी, उसमें किसी भी शिक्षक का कार्यकाल अधिकतम दो वर्ष रखा गया है जो उचित नहीं है। प्रारम्भ में अतिरिक्त कार्य के लिए मानदेय की व्यवस्था की गई थी, जिसे वर्तमान में बंद कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मां-बाप हत्याकांड: पोती है गुमशुम, दादा-दादी की आंखों से नहीं थम रहे आंसू, बेटे ने की थीं क्रूरता की हदें पार

शिक्षकों का कहना है कि विभाग की नीतियां शिक्षक संकुल के शोषण की ओर है। सभी विभागीय कार्य विद्यालय समय में हो रहे हैं लेकिन, न्याय पंचायत स्तर पर मीटिंग विद्यालय समय के बाद के आदेश हैं। 

यह भी पढ़ें: मां-बाप हत्याकांड का असली सच: रेस्टोरेंट में पार्टी, फिर प्लानिंग से पहुंचे घर, रूह कंपा देगी आगे की कहानी

बता दें कि सामूहिक त्याग पत्र देने वाले शिक्षकों में कमलकांत शर्मा, गिरीश कुमार, जावेद खलील, अरविंद्र कुमार, विनोद कुमार, हंसपाल सिंह, तपेश कुमार, रूचि रस्तौरी, नगेंद्र पाल गिरि, संजीव कुमार राठी, सचिन अग्रवाल, आले हसन, अंशु राजा, अश्वनी कुमार, अरूण कुमार, पवन कुमार, शैलेंद्र यादव, माहे मुनीर हाशमी, श्वेता रानी, भारत भूषण आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed