{"_id":"68ad9f7338ec068fcc0cf4da","slug":"bijnor-monkeys-attacked-an-elderly-man-he-bled-to-death-after-falling-from-the-roof-onto-the-concrete-floor-2025-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: बंदरों ने किया बुजुर्ग पर हमला, छत से पक्के फर्श पर गिरकर हुए लहूलुहान, दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: बंदरों ने किया बुजुर्ग पर हमला, छत से पक्के फर्श पर गिरकर हुए लहूलुहान, दर्दनाक मौत
Tue, 26 Aug 2025 05:20 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 26 Aug 2025 05:20 PM IST
सार
बरकातपुर में छत पर बंदर उत्पात मचाते हुए पानी की टंकी को नुकसान पहुंचा रहे थे। बुजुर्ग नरदेव सिंह बंदरों को भगाने छत पर पहुंचे, तो उन पर हमला कर दिया। अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बंदर (फाइल)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नांगलसोती के गांव बरकातपुर में सोमवार देर शाम बंदरों को भगाने गए वृद्ध की छत से गिरकर मौत हो गई। गांव के लोगों को बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
नरदेव सिंह (84) के मकान की छत पर बंदर उत्पात मचाते हुए पानी के टैंक को नुकसान पहुंचा रहे थे। नरदेव सिंह बंदरों को भगाने के लिए छत पर चढ़े, तो बंदरों ने उन पर हमला कर दिया। बंदरों से बचने के प्रयास में वह छत से गिर गए। पक्के फर्श पर गिरने से नरदेव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें बिजनौर ले गए, जहां उपचार के दौरान रात में उनकी मौत हो गई। बालावाली गंगा घाट पर नरदेव सिंह का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
उधर, बरकातपुर की प्रधान के पति सुधीर राजपूत के अलावा संदीप राजपूत, देवराज सिंह, गौरव राजपूत, रामकुमार सिंह ने बताया कि गांव में कई महीनों से बंदरों का आतंक है। वे लोगों पर हमला तक कर रहे हैं। उन्होंने बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन