फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Medical Representative found hanging from tree in Bijnor, police suspects suicide

Bijnor: नजीबाबाद में पेड़ से लटका मिला एमआर का शव, परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 05 Sep 2025 11:18 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 05 Sep 2025 11:18 AM IST
सार

बिजनौर में नजीबाबाद रोड स्थित जैन फार्म में दवा कंपनी के एमआर अमित का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bijnor: Medical Representative found hanging from tree in Bijnor, police suspects suicide
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद में सुबह नजीबाबाद से सनसनीखेज घटना सामने आई है। नजीबाबाद रोड पर स्थित जैन फार्म में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) अमित का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना से इलाके में दहशत फैल गई।

विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चलेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur: उपनिरीक्षक की कार ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की पहचान भरत विहार कॉलोनी निवासी अमित के रूप में हुई है, जो दवा कंपनी में एमआर के पद पर कार्यरत था। फिलहाल, वह नई बस्ती में किराए के मकान में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रह रहा था।

जानकारी के अनुसार, अमित पहले नवाब का अहाता इलाके में मकान मालिक था, लेकिन कुछ समय पहले उसने वह मकान बेच दिया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक के घर में पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

अमित अपने पीछे पत्नी और दो मासूम बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ गया। परिजनों के साथ-साथ पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed