फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Many villagers stranded on river island amid flood, now waiting for water to recede

Bijnor: बाढ़ के बीच नदी के टापू पर फंसे कई ग्रामीण, दिन भर ढूंढते रहे परिजन, अब पानी कम होने का इंतजार

Thu, 13 Jul 2023 10:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 13 Jul 2023 10:46 PM IST
सार

बिजनौर में बाढ़ के बीच नदी के बीच बने टापू पर नावका गांव के कई ग्रामीण फंस गए। ग्रामीणों के घर न लौटन पर परिजनों ने तलाश की तो ग्रामीणों की जानकारी हुई। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। बताया गया कि ग्रामीणों को सुरक्षित निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Bijnor: Many villagers stranded on river island amid flood, now waiting for water to recede
टापू पर नावका गांव के कई ग्रामीण फंस गए - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बारिश के बाद नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी होने के बाद बिजनौर में बाढ़ जैसे हालात बन बए हैं। गुरुवार को अफजलगढ़ थानाक्षेत्र के गांव नावका के जंगल में बनैली नदी के पार खेतों पर गए ग्रामीण बनैली नदी का जल स्तर बढ़ने से नदी की धारा के बीच एक टापू पर कई घंटो से फंसे है। ग्रामीणों के घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई, जब तलाश किया गया तो उनके बनैली नदी में पानी के बीच फंसने का पता चला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। सभी लोग सुरक्षित है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव निवासी ओम प्रकाश पुत्र राम स्वरूप,रोहताश पुत्र किशन सिंह,जसवंत पुत्र किशन,छोटे सिंह पुत्र खमानी सिंह,रामकुमार सिंह की पत्नी 60 उर्मिला व छोटे सिंह सहित कई ग्रामीण गांव से कुछ दूरी पर बह रही बनैली नदी के पार अपने खेतो से चारा लेने व कुछ लोग खाद डालने के लिए गए थे।उस समय नदी का जल स्तर काफी कम था।
विज्ञापन

पहाड़ों पर हो रही तेज वर्षा के कारण धारा, बनैली व पीली नदी का पानी पीली डैम में संरक्षित होने के कारण ओवरफ्लो होने लगा जिस पर डैम से पानी की निकासी की गई। जिससे गांव नावका के समीप बनैली नदी का अचानक से जल स्तर बढ़ गया। कुछ लोग तो नदी का जलस्तर बढ़ता देख अपने घर को लौट आए लेकिन एक महिला सहित छह ग्रामीण बनैली नदी की धारा के बीच करीब 5 घंटों से एक टापू में फंसे हैं।

जब वह काफी देर तक घर नही पहुंचे तो परिजनो ने उन्हें तलाश किया। परिजनों को उनके टापू पर फंसे होने की जानकारी हुई।वहीं कुछ लोग भगतावाला के भी बताए गए हैं। हालांकि उनके बारे में स्पष्ट नहीं है।

सूचना पर उपनिरीक्षक जोगेन्द्र सिंह तेवतिया भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सुरक्षित होने की जानकरी पर राहत की सांस ली। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष हम्बीर सिंह ने बताया कि पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है।

पीलीडैम से पानी बंद करा दिया गया है।उन्होंनें सम्भावना जताई है कि नदी का जलस्तर कम होने पर ग्रामीण सुरक्षित अपने घर पहुंच सकेंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed