फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Man Shoots Brother-in-law Over Sister’s Love Marriage in Bijnor, Victim Critical

UP: बिजनौर में बहन के प्रेम विवाह से नाराज युवक ने जीजा को मारी गोली, हालत गंभीर, आठ महीने पहले की थी शादी

Tue, 27 Jan 2026 07:27 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 27 Jan 2026 07:27 PM IST
सार

बिजनौर के नवलपुर गांव में प्रेम विवाह से नाराज युवक ने अपने जीजा पर गोली चला दी। घायल युवक को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Bijnor: Man Shoots Brother-in-law Over Sister’s Love Marriage in Bijnor, Victim Critical
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव नवलपुर में प्रेम विवाह को लेकर चला आ रहा पारिवारिक विवाद हिंसा में बदल गया। बहन की शादी से नाराज युवक ने अपने जीजा पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 

प्रेम विवाह को लेकर चल रहा था पारिवारिक तनाव
पीड़ित विशाल उर्फ कल्लू ने 12 मई 2025 को पड़ोस में रहने वाली अनामिका से कोर्ट मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों कुछ समय गांव से बाहर रहे थे। गांव लौटने के बाद दोनों परिवारों के बीच रिश्ते सामान्य होने लगे थे, लेकिन अनामिका का भाई इस विवाह से नाराज चल रहा था और अंदर ही अंदर रंजिश पाले हुए था।

घर के बाहर बैठे युवक पर चलाई गोली
सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे विशाल अपने घर के बाहर मोबाइल देख रहा था। इसी दौरान अनामिका का भाई वहां पहुंचा और तमंचे से उस पर फायर कर दिया। गोली विशाल के दाहिने कंधे में लगी। आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ रेफर, पुलिस ने शुरू की तलाश
परिजन घायल विशाल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया गया। पत्नी अनामिका की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पारिवारिक विवाद के चलते घटना को अंजाम दिया गया है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed