फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Leopard pounced on six year old child, when he made noise he ran away, died in agony

Bijnor: छह साल के बच्चे पर तेंदुए ने मारा झपट्टा, गर्दन में गड़ा दिए दांत, दर्दनाक मौत; शोर मचाने पर छोड़ भागा

Tue, 02 Sep 2025 10:46 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 02 Sep 2025 10:46 PM IST
सार

Leopard Attack: गांव रामदासवाली में डालचंद का बेटा तनिष्क घर के पास ही दुकान से सामान लेने गया था। तभी तेंदुए ने हमला कर दिया। लोगों ने शोर मचाया तो तेंदुआ घायल बच्चे को छोड़ भाग। कुछ ही देर में तनिष्क की मौत हो गई।

विज्ञापन
Bijnor: Leopard pounced on six year old child, when he made noise he ran away, died in agony
बच्चे की मौत के बाद तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने लगाया पिंजरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडावली थाना क्षेत्र के गांव रामदासवाली में मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे गुलदार (तेंदुआ) ने छह वर्षीय बालक कनिष्क को मार डाला। कनिष्क घर के ही दुकान पर सामान लेने गया था, इसी दौरान गुलदार ने हमला कर दिया।
विज्ञापन

 

गांव रामदासवाली में डालचंद का पुत्र कनिष्क मंगलवार देर शाम करीब 7:30 बजे पास की दुकान समान लेने गया था। गन्ने के खेत से गुलदार ने निकलकर कनिष्क पर हमला कर दिया। सड़क पर खड़े परिजनों और ग्रामीणों ने शोर मचाया। शोर सुनकर गुलदार बच्चे को छोड़कर गन्ने के खेतों में भाग गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलदार के हमले में कनिष्क गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी गर्दन बुरी तरह जख्मी हो गई। परिजन घायल को नजीबाबाद के निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बालक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया।
 
विज्ञापन

उधर, बालक की मौत से परिजनों में मातम है। परिजनों और ग्रामीणों ने गुलदार को पिंजरा लगाकर पकड़ने की मांग की है। बताया गया कि गांव रामदासवाली वन विभाग के राजगढ़ वन रेंज के अंतर्गत आता है। सूचना पर वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और गुलदार पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है।


ये भी देखें...
Bijnor: गणेश जी की मूर्ति के साथ रामगंगा में बह गए दो भाई, पांच युवक बचकर बाहर निकले, किनारे पर चीख-पुकार    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed