फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Leopard attacks watchman on his way to duty; dog sacrifices its life to save him—read the full story.

बिजनौर: ड्यूटी पर जा रहे चौकीदार पर तेंदुए ने किया हमला, कुत्ते ने अपनी जान देकर बचाया; जानें पूरी कहानी

Fri, 18 Sep 2026 05:47 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 18 Sep 2026 05:47 PM IST
सार

कूड़ा निस्तारण केंद्र पर कलवा चौकीदारी करते हैं। देर रात केंद्र के बाहर एक गुलदार (तेंदुए) ने अचानक कलवा पर अपने पंजे गड़ा दिए। वहां कूड़े के पास मौजूद कुत्तों ने गुलदार को घेर लिया। गुलदार ने कलवा को छोड़ा और एक कुत्ते को दबोचकर ले गया। 

विज्ञापन
Bijnor: Leopard attacks watchman on his way to duty; dog sacrifices its life to save him—read the full story.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला प्रिंट / एजेंसी

विस्तार

एमआरएफ सेंटर (कूड़ा निस्तारण केंद्र) के गेट के पास बृहस्पतिवार रात गुलदार ने चौकीदार पर हमला कर दिया। गुलदार के हमले से चौकीदार चीखने लगा। उसकी चीख सुनकर वहां अपशिष्ट खाने के लिए पड़े रहने वाले कुत्ते दौड़ पड़े। कुत्तों ने गुलदार का मुकाबला किया तो उसने चौकीदार को छोड़ दिया और एक कुत्ते को उठाकर जंगल में ले गया। कुत्ते ने अपनी जान देकर चौकीदार की जान बचा ली।
विज्ञापन

 

मोहल्ला नौधा निवासी कलवा (60) पुत्र सुक्खे एमआरएफ सेंटर पर चौकीदारी करते हैं। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह चौकीदारी के लिए सेंटर पर जा रहे थे। जैसे ही वह सेंटर के गेट के पास पहुंचे तो गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। गुलदार के पंजे लगते ही कलवा चीख पड़े। चीख सुनकर सेंटर के आसपास मौजूद कुत्ते उनकी ओर दौड़ पड़े। कई कुत्तों ने एक साथ गुलदार का सामना किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक हुए विरोध से गुलदार पीछे हट गया और चौकीदार को छोड़कर एक कुत्ते को दबोच लिया। गुलदार कुत्ते को उठाकर जंगल की ओर चला गया। घटना में कलवा घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें सीएचसी ले गए, जहां उनका उपचार कराया गया। घटना की जानकारी मिलने पर डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि गुलदार को पकड़ने के लिए सेंटर के पास पिंजरा लगवाया जाएगा।

ये भी देखें...
सहारनपुर: प्रेमी ने की ज्योति की हत्या, मां के साथ मिलकर नहर में फेंका शव; भाई की साली से करना चाहता था शादी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed