{"_id":"66efc6a97ac22b5ee00b7204","slug":"bijnor-leopard-attacked-the-cow-know-how-it-got-stuck-in-the-cage-2024-09-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: तेंदुए ने गोशाला में घुसकर किया गाय पर हमला, जानें फिर कैसे पिंजरे में फंस गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: तेंदुए ने गोशाला में घुसकर किया गाय पर हमला, जानें फिर कैसे पिंजरे में फंस गया
Sun, 22 Sep 2024 01:00 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 22 Sep 2024 01:00 PM IST
सार
वन विभाग के पिंजरे में तेंदुआ फंस गया है। पकड़ा गया तेंदुआ नर है और कई दिनों से गोशाला के आसपास मंडरा रहा था।
विज्ञापन
पकड़ा गया नर तेंदुआ।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बढ़ापुर क्षेत्र के ग्राम इस्माईलपुर दमी उर्फ नकीपुर में एक गुलदार सुबह के समय गौशाला के पास लगे वन विभाग के पिंजरे में आ फंसा।
विज्ञापन
तेंदुए को देखने के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
गांव की गोशाला के पास कई दिनों से एक तेंदुआ मंडरा रहा था। तेंदुए ने एक गाय पर हमला कर घायल कर दिया था। ग्रामीणों के आने के बाद तेंदुए गाय को छोड़कर भाग गया था। इसी सूचना वन विभाग कर्मियों को दी गई थी। इसके बाद मौके पर पिंजरा लगा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
साहूवाला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र प्रसाद ध्यानी ने बताया कि एक गुलदार रविवार सुबह वन विभाग के पिंजरे में आ फंसा। सूचना पर वनकर्मी पहुंचे और तेंदुए को साहूवाला रेंज कार्यालय ले गए। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पकड़ा गया तेंदुए नर है। इस संबंध में वन विभाग के उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी गई है। गुलदार के पकड़े जाने पर नकीपुर के ग्रामवासियों ने राहत की सांस ली है।