{"_id":"6827827ec46b09b91a023549","slug":"bijnor-leopard-attacked-and-killed-the-farmer-the-struggle-lasted-for-20-minutes-2025-05-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: तेंदुए ने हमला कर किसान को मार डाला, 20 मिनट तक चला संघर्ष, दूर तक गूंजती रही चीखें और गुर्राहट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: तेंदुए ने हमला कर किसान को मार डाला, 20 मिनट तक चला संघर्ष, दूर तक गूंजती रही चीखें और गुर्राहट
Fri, 16 May 2025 11:53 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 16 May 2025 11:53 PM IST
सार
गांव संसारपुर में किसान कमलजीत सिंह डेयरी पर दूध देकर लौट रहे थे। घर के पास ही तेंदुए ने हमला कर दिया। किसान की मौत के बाद एकत्र हुए ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने की मांग को लेकर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
तेंदुआ।
विस्तार
चांदपुर स्थित बास्टा क्षेत्र के गांव संसारपुर में तेंदुए के हमले से किसान की मौत हो गई। दोनों के बीच 20 मिनट तक संघर्ष चला। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया और वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की।
विज्ञापन
गांव निवासी कमलजीत सिंह (52) गांव के बाहर खेत पर मकान बनाकर रहता था। शुक्रवार देर शाम गांव में डेयरी पर दूध देकर घर वापिस आ रहा था। घर के पास ही तेंदुए ने हमला कर दिया। कमलजीत बुरी तरह जख्मी हो गया। उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी होने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने इस घटना को रोष है। उन्होंने वन विभाग को इस तेंदुए को पकड़ने की मांग की। कमलजीत की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
यह भी देखें...
UP News: बिजनौर में मुठभेड़, नहर में गिरी बदमाशों की कार, पकड़ने के लिए कूदे सिपाही की मौत
यह भी देखें...
UP News: बिजनौर में मुठभेड़, नहर में गिरी बदमाशों की कार, पकड़ने के लिए कूदे सिपाही की मौत
पुलिया पर बैठा दिखा गुलदार
अफजलगढ़ में कार से जा रहे ग्रामीणों को गांव मनोहरवाली-हरपुर मार्ग पर पुलिया पर गुलदार बैठा नजर आया। पहले तो ग्रामीण घबरा गए फिर शोर-शराबा किया तो गुलदार जंगल में चला गया। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़वाने की मांग की है। गांव मनोहरवाली निवासी अयूब, आसिफ, नवाब खां, अलकसीम हरपुर-मनोहरवाली मार्ग से कार से घर लौट रहे थे। उन्हें पुलिया पर गुलदार बैठा दिखाई दिया।