फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Laddu Gopal is enrolled in school and children are very excited

आस्था और विश्वास: खूब चर्चा में है लड्डू गोपाल का एडमिशन, नर्सरी में सीख रहे ककहरा, बच्चे भी हैं बेहद उत्साहित

Fri, 21 Apr 2023 11:07 AM IST
कपिल kapil विवेक गुप्ता, अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विवेक गुप्ता, अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 21 Apr 2023 11:07 AM IST
सार

Bijnor News : लड्डू गोपाल नर्सरी में ककहरा सीख रहे हैं। लड्डू गोपाल को स्कूल में दाखिला भी मिल गया है। वहीं, स्कूल में गड्डू गोपाल को देखकर बच्चे भी बेहद उत्साहित हैं।

विज्ञापन
Bijnor: Laddu Gopal is enrolled in school and children are very excited
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीकृष्ण के प्रति आस्था रखने वाले तमाम भक्त उनके बालरूप लड्डू गोपाल की सेवा परिवार का सदस्य मानकर करते हैं। बिजनौर के एक स्कूल में लड्डू गोपाल शिक्षा का शुरुआती ककहरा सीख रहे हैं। लड्डू गोपाल को रोजाना स्कूल लाया जाता है और वह नर्सरी कक्षा में बच्चों के बीच ही बैठते हैं। बाकायदा फीस भी अदा की जा रही है।

विज्ञापन


बिजनौर में बरुकी के पास स्थित सिकेड़ा निवासी संदीप डबास का विवाह नौ साल पहले हुआ था। कोई संतान नहीं हुई तो उन्होंने 18 नवंबर 2019 को वृंदावन से लड्डू गोपाल को लाकर अपने घर में स्थापित किया और तब से वह पुत्र की भांति उनका पालन पोषण कर रहे हैं। 
विज्ञापन


संदीप डबास बताते हैं कि उनके दिन की शुरुआत लड्डू गोपाल को घंटी की ध्वनि बजाकर उठाने से होती है। उसके बाद उन्हें पंचामृत से स्नान कराया जाता है। उस स्नान वाले जल से ही घर में चाय बनाई जाती है। उनकी पत्नी शीतल देवी पूरा दिन लड्डू गोपाल का पालन पोषण अपने पुत्र की तरह कर रही हैं। लड्डू गोपाल का प्रत्येक 18 नवंबर को जन्मदिन मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur: भाजपा विधायक राजीव गुंबर के विवादित बोल, कहा- योगी सरकार ने अतीक और अशरफ को ऊपर पहुंचाया

अब लड्डू गोपाल साढ़े तीन साल के हुए तो संदीप डबास उनका प्रवेश कराने ग्राम बांकपुर स्थित जेपीएसडी इंटरनेशनल स्कूल में गए। उन्होंने प्रवेश के लिए समस्त औपचारिकताएं पूरी कीं। लड्डू गोपाल को नामांकन रजिस्टर में 700 नंबर पर नामांकित किया है। लड्डू गोपाल बृहस्पतिवार को विद्यालय आए। उनके लिए कक्षा में अलग से स्टूल डाला गया है। लड्डू गोपाल को अपने बीच बैठा हुआ देखकर नर्सरी के बच्चे भी बेहद उत्साहित हैं। 

यह भी पढ़ें: Saharanpur: बसपा नेता इमरान मसूद की बाइक का काटा चालान, ट्रैफिक पुलिस ने बताई ये बड़ी वजह

प्रधानाचार्य अर्चना गौतम ने उनसे फीस नहीं देने का आग्रह किया था लेकिन उन्होंने आग्रह पूर्वक फीस दी और कहा कि वह प्रत्येक महीने लड्डू गोपाल की फीस देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed