फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Laborer killed in road accident in Nahtaur, villagers protest demanding compensation

Bijnor: सड़क हादसे में नहटौर के मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम

Tue, 21 Oct 2025 06:53 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 21 Oct 2025 06:53 PM IST
सार

बिजनौर के नहटौर में मजदूरी कर घर लौट रहे मोनू सैनी की बाइक को कार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। अधिकारियों के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।

विज्ञापन
Bijnor: Laborer killed in road accident in Nahtaur, villagers protest demanding compensation
हंगामा करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद के  नहटौर कस्बे में सोमवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। ग्राम बूढ़पुर निवासी 32 वर्षीय मोनू सैनी पुत्र शंकर सैनी मजदूरी कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोनू की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


हादसे के बाद मचा हंगामा
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गए और सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई। लोगों ने शव उठाने से इंकार करते हुए मुआवजे और आरोपी चालक पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: ऊर्जा राज्यमंत्री के नाम पर पुलिस की मौजूदगी में गुंडागर्दी, छात्रों को पीटा, सड़क पर नाक रगड़वाई

विज्ञापन
विज्ञापन

Bijnor: Laborer killed in road accident in Nahtaur, villagers protest demanding compensation
हंगामा करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
सूचना पर एसडीएम धामपुर स्मृति मिश्रा, एएसपी पूर्वी अमित किशोर श्रीवास्तव और सीओ अभय कुमार पांडे मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को मुआवजे और कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोगों ने शव उठाने की अनुमति दी।

पुलिस ने किया पंचनामा, चालक हिरासत में
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed