{"_id":"69a91537a0b416dc050e6f23","slug":"bijnor-injured-leopard-found-in-bijnor-village-forest-department-team-rushes-to-spot-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: शेरकोट में घायल गुलदार मिलने से मची हलचल, सूचना पर वन विभाग की टीम ने कराया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: शेरकोट में घायल गुलदार मिलने से मची हलचल, सूचना पर वन विभाग की टीम ने कराया रेस्क्यू
Thu, 05 Mar 2026 11:02 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:02 AM IST
सार
बिजनौर के शेरकोट थाना क्षेत्र के भनोटी उर्फ नायरणपुर जमनीभान गांव में रामगंगा मार्ग पर घायल गुलदार मिलने से ग्रामीणों में हलचल मच गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना कर दी गई है।
विज्ञापन
घायल गुलदार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजनौर जिले के शेरकोट थाना क्षेत्र के ग्राम भनोटी उर्फ नायरणपुर जमनीभान में रामगंगा मार्ग पर एक घायल गुलदार मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुबह मार्ग से गुजर रहे ग्रामीणों ने सड़क किनारे गुलदार को घायल अवस्था में पड़ा देखा।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही जुटी ग्रामीणों की भीड़
गुलदार के घायल होने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हलचल मच गई और लोग दूर से गुलदार को देखने के लिए जमा हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut Crime News: एक करोड़ की ठगी का खुलासा, रघुनंदन ज्वेलर्स से ज्वेलरी ठगने वाले तीन हिरासत में, गहने बरामद
विज्ञापन
वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना
ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है और गुलदार को रेस्क्यू कराया।
जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई
वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर गुलदार को अपने कब्जे में लेकर उसके उपचार और घायल होने के कारणों की जांच करेगी। टीम के पहुंचने के बाद ही पूरे मामले की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।