{"_id":"65a6825c3677fc936c057783","slug":"bijnor-husband-sentenced-to-life-imprisonment-for-murder-of-wife-she-was-murdered-with-an-axe-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: पत्नी की हत्या में पति को आजीवन कारावास की सजा, कुल्हाड़ी से वार कर वारदात को दिया था अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: पत्नी की हत्या में पति को आजीवन कारावास की सजा, कुल्हाड़ी से वार कर वारदात को दिया था अंजाम
Tue, 16 Jan 2024 06:50 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 16 Jan 2024 06:50 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में पत्नी की हत्या के मामले में दोषी पाए जाने पर आरोपी पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। आरोपी ने कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की हत्या की थी।
विज्ञापन
अदालत।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बिजनौर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश हनी गोयल ने पत्नी की हत्या का दोषी पाते हुए पति विजय सिंह को आजीवन कारावास एवं पचास हजार रुपये अर्थ दंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
शासकीय अधिवक्ता क्षितिज अग्रवाल के अनुसार थाना नजीबाबाद के ग्राम इब्राहिमपुर बावन ऊर्फ नगला निवासी रविंद्र कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पिता विजय सिंह दिनांक 17 मार्च 2021 को रात्रि 8:30 बजे शराब पीकर घर आए तथा उसकी माता गुड्डो के साथ गाली-गलौज करने लगे जब उसकी मां ने गाली देने से मना किया तो उसके पिता विजय सिंह ने कुल्हाड़ी से उसकी मां पर कई वार करके उनकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:Meerut: लापता बालिका का नहीं कोई सुराग, पुलिस ने डाॅग स्क्वायड और ड्रोन से की तलाशी, अनहोनी की आशंका
विज्ञापन
इस मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की थी तथा 20 मार्च को विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट में सुनवाई के दौरान रिपोर्ट दर्ज करने वाला विजय सिंह का लड़का रविंद्र अपने बयानों से मुकर गया। दो गवाह शौनाथ और राम गोपाल भी पक्ष द्रोही हो गए।
कोर्ट ने इस मामले में उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर पाया कि विजय सिंह ने ही अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की थी। अदालत ने उसे हत्या का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।