Meerut: लापता बालिका का नहीं कोई सुराग, पुलिस ने डाॅग स्क्वायड और ड्रोन से की तलाशी, अनहोनी की आशंका
मेरठ के किठौर थानाक्षेत्र में घर से बाहर खेल रही बालिका लापता हो गई। परिजनों के काफी तलाश करने पर भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों की शिकायत पर बालिका की पुलिस ने ड्रोन की सहायता से तलाश किया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के किठौर थानाक्षेत्र में घर से बाहर खेल रही बालिका लापता हो गई। परिजनों के काफी तलाश करने पर भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों की शिकायत पर बालिका की पुलिस ने ड्रोन की सहायता से तलाश किया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।
जानकारी के अनुसार कासिमपुर माजरा गांव निवासी लवि पुत्री अर्जुन जाटव अपने घर के बाहर ही खेल रही थी। देर तक भी वह खेलकर घर नहीं लौटी तो परिजनों को फिक्र हुई।परिजनों ने बालिका को तलाश किया लेकिन उसका सुराग नहीं लगा।
बालिका के लापता होने पर परिजन रात भर चिंतित रहे। वहीं लापता बालिका के पिता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने डाॅग स्कवायड और ड्रोन की सहायता से बालिका की काफी तलाश की लेकिन सुराग नहीं लग सका।
वहीं परिजन बालिका के साथ अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। माता पिता का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी तलाश कर रही है।