फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Highest ever water released in Ganga from Virbhadra barrage, again increased the risk of flood

Bijnor : वीरभद्र बैराज से गंगा में छोड़ा गया अब तक का सबसे अधिक पानी, फिर बढ़ा बाढ़ का खतरा

Mon, 24 Jul 2023 11:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 24 Jul 2023 11:22 PM IST
सार

वीरभद्र बैराज से गंगा में अब तक का सबसे अधिक पानी छोड़ा गया, इस कारण से जिले के खादर क्षेत्र में एक बार फिर बढ़ा बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। सोमवार की देर शाम हरिद्वार में भीमगौड़ा से 2 लाख 9 हज़ार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बिजनौर बैराज तक रात में पानी आने की आशंका के चलते गेट खोल दिए गए।

विज्ञापन
Bijnor: Highest ever water released in Ganga from Virbhadra barrage, again increased the risk of flood
- फोटो : Amar ujala

विस्तार

बिजनौर जनपद के गंगा खादर इलाके में एक बार फिर से बाढ़ की आशंका बन गई है। दरअसल ऋषिकेश के वीरभद्र बैराज से गंगा में अचानक पानी छोड़ दिया गया है। इस बरसात में अब तक का सबसे अधिक पानी सोमवार गेस्ट शाम को ही छोड़ा गया है। उधर रात में बिजनौर तक पानी पहुंचने की अनुमान के चलते बैराज के गेट सायरन बजाते हुए खोल दिए गए।

विज्ञापन


सोमवार की शाम 9:00 बजे हरिद्वार के भीमगोड़ा बैराज से गंगा में दो लाख नौ हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। हालांकि हरिद्वार से पानी छोड़ने का सिलसिला शाम 6:00 बजे के बाद बढ़ना चालू हुआ था, जिसका असर रात में 9:00 बजे तक ही बिजनौर बैराज पर ही दिखाई देने लगा।

विज्ञापन

बिजनौर बैराज पर अचानक पानी बढ़ने लगा तो गेट खोल दिए गए। इस बीच बिजनौर बैराज पर जल स्तर 219.30 मीटर दर्ज किया गया जबकि सुबह तक की है 219 पॉइंट 10 मीटर बना हुआ था उधर बिजनौर बैराज से सोमवार की शाम एक लाख 8 हज़ार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था।

उधर हरिद्वार से छोड़े गए पानी के रात में किसी समय तक बिजनौर बैराज तक पहुंचने का अनुमान है। जिसके चलते गेट को खोल दिया गया। बैराज पर कर्मचारियों ने बाकायदा सायरन बजाया और गेट खोल दिए गए।

इस साल में छोड़ गया सबसे अधिकतम पानी
इस बरसात में सोमवार को ही गंगा में सबसे अधिक पानी छोड़ा गया है। क्योंकि 16 जुलाई को गंगा में भीमगोडा बैराज से दो लाख दो हज़ार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। इसके बावजूद भी जिले में कई दिनों तक बाढ़ के हालात बने रहे और कई गांव की आबादी में पानी भर गया था।

अब 16 जुलाई का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सोमवार के साथ अब तक का अधिकतम दो लाख नौ हजार से पानी छोड़ा गया है ऐसे में फिर से बाढ़ आने की आशंका बन गई है। उधर इस बरसात में 13 जुलाई को बिजनौर बैराज से अधिकतम दो लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। ऐसे में हरिद्वार से छोड़ा गया पानी और बरसाती नदियों के पानी की वजह से बिजनौर बैराज पर पानी से भी अधिक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed