फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Head-on collision between wedding procession bus and tractor trolley, 12 injured, screaming

Bijnor: बरात की बस और ट्रैक्टर ट्रॉली में आमने-सामने की टक्कर, 12 घायल, मची रही चीख-पुकार; कई की हालत गंभीर

Wed, 11 Mar 2026 11:58 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 11 Mar 2026 11:58 PM IST
सार

नजीबाबाद के गांव समीपुर से गोविंद सिंह के बेटे की बरात बुधवार देर रात रायपुर जाने के लिए निकली थी। गांव के पास ही हादसा हो गया। घायलों को सीएचसी ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Bijnor: Head-on collision between wedding procession bus and tractor trolley, 12 injured, screaming
दुर्घटना में घायल बराती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नजीबाबाद-रायपुर मार्ग पर लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली और बरात की बस में बुधवार रात करीब 10:45 बजे आमने-सामने टक्कर हो गई। बस में सवार गांव समीपुर निवासी 12 से अधिक बाराती घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


गांव समीपुर से गोविंद सिंह के पुत्र की बरात रात करीब 10:30 बजे रायपुर के लिए रवाना हुई। कुछ देर बाद गांव से लगभग चार-पांच किलोमीटर के फासले पर गांव किशनपुर क्षेत्र में रायपुर दिशा से आ रही ट्रैक्टर ट्राली और बरात की बस में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। टक्कर होते ही बरातियों में चीख-पुकार मच गई। कई बरातियों को गंभीर चोटें आईं। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, थाना प्रभारी राहुल सिंह घटनास्थल के लिए रवाना हुए। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर में उपचार चल रहा है। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं सूचना पर घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी देखें...
Bijnor: अवैध पिस्टल के साथ एमबीबीएस डॉक्टर गिरफ्तार, अस्पताल का है संचालक, बोला-माइकल से 40 हजार में खरीदी थी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed