फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: MBBS doctor arrested with illegal pistol, is the director of the hospital, said-bought it from Michael

Bijnor: अवैध पिस्टल के साथ एमबीबीएस डॉक्टर गिरफ्तार, अस्पताल का है संचालक, बोला-माइकल से 40 हजार में खरीदी थी

Tue, 10 Mar 2026 10:47 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 10 Mar 2026 10:47 PM IST
सार

बिजनौर की पुलिस ने हथियार तस्कर गिरोह को पकड़ा था। पूछताछ में पता चला कि मुरादाबाद के छजलैट निवासी डॉ. परवेज मालिक को 40 हजार रुपये में पिस्टल बेची थी। पुलिस ने डॉक्टर को पिस्टल समेत गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
Bijnor: MBBS doctor arrested with illegal pistol, is the director of the hospital, said-bought it from Michael
गिरफ्तारी। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्योहारा पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में मुरादाबाद के छजलैट निवासी एक चिकित्सक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार चिकित्सक ने हथियार तस्कर गिरोह से 40 हजार रुपये में पिस्टल खरीदी थी। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

 

गौरतलब है कि सोमवार को नगीना, धामपुर और स्योहारा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध हथियारों की तस्करी में लिप्त आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इस गिरोह का सरगना अमरोहा जिले के नौगांवा कस्बे की नई बस्ती निवासी आरिफ बताया गया है, जो तमंचा और पिस्टल बनाने की फैक्ट्री संचालित करता था। इसके अलावा मुरादाबाद जिले के कांठ थाना क्षेत्र के गांव उमरी कला निवासी शमीम उर्फ माइकल उर्फ मुन्ना को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जो हथियार खरीदकर बेचने का काम करता था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में माइकल ने बताया था कि उसने आरिफ से एक पिस्टल खरीदकर मुरादाबाद के छजलैट-कांठ रोड निवासी एक चिकित्सक को बेची है। इसी सूचना के आधार पर स्योहारा पुलिस ने मंगलवार को डॉ. परवेज मालिक पुत्र मोहम्मद आकिल को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए। 
 
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार डॉ. परवेज मालिक ने चीन से एमबीबीएस की पढ़ाई की है और छजलैट क्षेत्र में अपना अस्पताल चलाते हैं, जहां वह मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर भी हैं। सीओ धामपुर अभय कुमार पाण्डेय ने बताया कि डॉ. परवेज मालिक ने यह पिस्टल माइकल से 40 हजार रुपये में खरीदी थी, जिसे अमरोहा के नौगांवा निवासी हथियार तस्कर आरिफ ने बनाया था। आरोपी के पास कोई लाइसेंसी हथियार नहीं था, इसलिए उसने अपनी सुरक्षा के लिए अवैध पिस्टल खरीद ली थी। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

ये भी देखें...
Israel-Iran War: गैस सिलिंडरों की आपूर्ति प्रभावित, मेरठ, बिजनौर, शामली, बागपत और सहारनपुर में परेशानी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed