फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Guldar sat on the road for half an hour, people trembled when he growled, there was a traffic jam

बिजनौर : आधा घंटा रास्ते पर बैठा रहा गुलदार, गुर्राया तो कांपे लोग, दोनों तरफ लग गया जाम

Fri, 09 Aug 2024 05:24 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 09 Aug 2024 05:24 PM IST
सार

रास्ते पर बैठे गुलदार ने करीब आधा घंटा मार्ग जाम किए रखा। लोगों ने शोर मचाया तो वह उन पर गुर्राया। 

विज्ञापन
Bijnor: Guldar sat on the road for half an hour, people trembled when he growled, there was a traffic jam
पुलिया पर बैठा गुलदार। - फोटो : Amar ujala

विस्तार

गुलदार ने पाडली मांडू-खदाना मार्ग करीब आधा घंटा तक जाम किए कर दिया। गुलदार को पुलिया पर बैठा देख दोनों तरफ से आने जाने वालों की भीड़ लग गई। लोगों ने किसी तरह शोर मचा गुलदार को खदेड़ा। एक घंटे के बाद फिर ग्रामीणों को गुलदार उसी स्थान पर बैठा मिला। ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन


धामपुर के गांव पाडली मांडू निवासी सुधीर कुमार डबास, रोहित, विशाल, आकाश आदि ने बताया कि बृहस्पितवार रात करीब दस बजे कार से वे अपने घर जा रहे थे। इस दौरान उन्हें पिलखन के पेड़ के पास स्थित पुलिया पर गुलदार बैठा मिला। उन्होंने फोन से अन्य लोगों को सूचना दी। इस दौरान गांव के अधिकांश लोग लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। बताया गया कि दूसरी तरफ से आ रहे लोग भी गुलदार के पुलिया पर होने की सूचना मिलने पर थम गए। शोर सुनकर कई बार गुलदार उन पर गुर्राया। 
विज्ञापन



 

बाद में लोगों ने शोर मचाया तो गुलदार जंगल में भाग गया। लोगों ने गुलदार का वीडियो भी बनाया। मोबाइल कैमरे में फोटो भी कैद किए। करीब एक घंटे के बाद ग्राम वासियों ने जाकर देखा तो गुलदार फिर उसी पुलिया पर बैठा था। ग्रामीणों ने गुलदार को फिर भगाया। बताया गया कि गुलदार पिछले कई दिनों से क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। इससे लोगों में दहशत है। ग्राम वासियों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़वाने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि चार दिन पहले वन विभाग की टीम ने क्षेत्र के गांव भटियाना खुशहालपुर के जंगल में जयप्रकाश के खेत में बने कुएं से गुलदार पकड़ा था। रेंजर गोविंद राम गंगवार का कहना है कि जल्द ही पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने का प्रयास करेंगे। 

 
विज्ञापन

गांव पीपलसाना में दिखाई दिया गुलदार का जोड़ा
चांदपुर के गांव पीपलसाना निवासी किसान राजवीर सिंह तथा रोहताश प्रजापति व उनकी पत्नी शुक्रवार को जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गए थे। किसानों ने बताया कि जंगल में उन्होंने गुलदार का जोड़ा देखा। गांव में फोन करके जानकारी दी, तो हनी तोमर, खुशपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, दयावीर प्रजापति, नरेंद्र सिंह, अमित कुमार, आसाराम प्रजापति, महिपाल सिंह, दीपक कुमार, संदीप कुमार, सनी तोमर, सोनू त्यागी आदि हाथों में लाठी डंडे लेकर जंगल पहुंचे। उसके बाद किसानों ने पशुओं के लिए चारा काटा। ग्रामीणों ने बताया कि जंगल में गुलदार के पैरों के निशान भी देखे गए हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed