फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Grassland is being prepared in the forest of Amangarh on the lines of Corbett Park.

Bijnor : कार्बेट पार्क की तर्ज पर अमानगढ़ के जंगल में तैयार हो रहा है ग्रासलैंड, उत्तराखंड से मंगाई गई है घास

Thu, 07 Dec 2023 05:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा रजनीश त्यागी, बिजनौर
रजनीश त्यागी, बिजनौर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 07 Dec 2023 05:25 AM IST
सार

जल्द ही कार्बेट की तर्ज पर यहां तैयार हो रहा ग्रासलैंड भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। करीब पांच हेक्टेयर में यह ग्रासलैंड तैयार हो रहा है। यहां पर वन्य जीवों के दीदार आसान हो जाएंगे।

विज्ञापन
Bijnor: Grassland is being prepared in the forest of Amangarh on the lines of Corbett Park.
लगाई जा रही है हाथियों की पसंदीदा घास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमानगढ़ इस समय अपने घने जंगल और बाघों के लिए जाना जा रहा है। वहीं, जल्द ही कार्बेट की तर्ज पर यहां तैयार हो रहा ग्रासलैंड भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। करीब पांच हेक्टेयर में यह ग्रासलैंड तैयार हो रहा है। यहां पर वन्य जीवों के दीदार आसान हो जाएंगे।

विज्ञापन


अमानगढ़ कार्बेट पार्क का ही हिस्सा था, लेकिन राज्य बंटवारे में यह बिजनौर के पास रह गया। पहले यह कार्बेट पार्क का बफर जोन था। करीब 10 साल पहले इसे टाइगर रिजर्व का दर्जा भी मिल गया। आंकड़ों पर नजर डालें तो यह रेंज 9500 हेक्टेयर में फैली है और अब यहां पर करीब 32 बाघ हैं।
विज्ञापन


अभी तक यहां पर जंगल सफारी होती तो है, लेकिन उस इन रास्तों के दोनों ओर घना जंगल है। ऐसे में यहां पर वन्य जीव तभी नजर आते हैं, जब वह सड़क पर आ जाए या फिर खाली जगहों में हो। जबकि कार्बेट पार्क में मौजूद बड़े बड़े ग्रासलैंड में आसानी से वन्य जीवों का दीदार हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब अमानगढ़ में भी वन विभाग ग्रासलैंड तैयार करा रहा है। अमानगढ़ में खाली पड़ी करीब पांच हेक्टयर जमीन में उत्तराखंड से मंगाई गई वेटीवर नाम की घास लगवाई जा रही है। यह घास हाथियों को बहुत पसंद है।

इन दिनों खूब दिख रहे गिद्ध और जंगली मुर्गे
अमागढ़ में पर्यटकों को बाघों के दीदार तो हो ही रहे हैं, इसके साथ ही जंगली मुर्गे और गिद्ध भी पर्यटकों को दिख रहे हैं। वन अफसरों की माने तो अमानगढ़ में जंगली मुर्गो की बड़ी संख्या है। इनका रंग बहुत ही चटक होता है। यह पर्यटकों को खूब आकर्षित करते हैं।


ग्रासलैंड पर काम चल रहा है...
अमानगढ़ वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि ग्रासलैंड में घास लगवाई जा रही है। यह काफी हद तक तैयार हो चुका है। बरसात में यह घास काफी बड़ी हो जाएगी। इस पर लगातार काम चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed