फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Gold is expensive, stole sister-in-law's jewelery for brother's wedding, made a mark on the neck

Bijnor: सोना है महंगा, भाई की शादी के लिए जेठानी के जेवर किए चोरी, गले पर चोट का निशान बना मचा दिया लूट का शोर

Wed, 11 Feb 2026 12:00 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 11 Feb 2026 12:00 PM IST
सार

मंडोरा जट गांव में शिवानी ने जो लूट की कहानी बताई थी, वह पुलिस की जांच में झूठी निकली। उसने जेठानी के जेवर चोरी कर भाई को दे दिए और लूट का शोर मचा दिया। पुलिस ने शिवानी, उसके भाई व मां को जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
Bijnor: Gold is expensive, stole sister-in-law's jewelery for brother's wedding, made a mark on the neck
जेवर। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Adobestock

विस्तार

मंडोरा जट गांव में योगेंद्र सिंह के घर लूट की कहानी झूठी निकली। दरअसल इनकी पुत्रवधू शिवानी ने अपनी जेठानी के आभूषण चोरी करने के बाद भाई के हवाले कर दिए, जबकि गर्दन पर चाकू रखकर लूटने का शोर मचा दिया था। पुलिस ने महिला को उसके भाई और मां समेत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 14 तौला सोना और 100 ग्राम चांदी के जेवर बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

 

एसपी अभिषेक झा ने बताया कि 7 फरवरी को मंडोरा जट निवासी योगेंद्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि एक युवती समेत दो बदमाशों ने घर में घुसकर उनकी पुत्रवधू शिवानी पत्नी के गले पर चाकू रख दिया, जिन्होंने अलमारी के ताले तोड़कर सोना चांदी के आभूषण लूट लिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि शिवानी ने पुलिस को दिए शुरुआती बयान में उसका और उसकी जेठानी का 25 तौला सोना लूट ले जाने की बात कही थी। शाम ढलने तक दूसरे बयान में खुद के जेवर सुरक्षित होने और केवल जेठानी के ही लूट लिए जाने की बात कही। पुलिस को बयान में विरोधाभास और घर में किसी का आना जाना पुख्ता नहीं हो पाया था।
 
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस पड़ताल में सामने आया कि जिस दिन लूट का शोर मचाया, उससे पहले ही शिवानी ने अपनी जेठानी के जेवर अलमारी से निकालकर अपने भाई गोलू उर्फ पंकज निवासी बिसाठ के हवाले कर दिए थे। साथ ही ट्रैक्टर के गुल्ले से अलमारी के ताले तोड़ दिए थे। अब पुलिस ने शिवानी पत्नी अमित, उसकी मां संजो देवी और भाई पंकज को गिरफ्तार करके चालान कर दिया। अदालत ने तीनों को जेल भेज दिया।
 

खेत में लाकर गाड़ दिए थे आभूषण
पंकज उर्फ गोलू अपनी बहन से आभूषण लेकर अपने गांव आया, जिसने अपने गन्ने के खेत में आभूषण गाड़ दिए थे। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर ही खेत से आभूषण बरामद किए हैं। यह भी सामने आया कि जिस दिन लूट का शोर मचाया था, उस दिन भी गोलू उस वक्त बहन की ससुराल पहुंचा था, जब काफी भीड़ एकत्र हो गई थी। ताकि किसी को शक भी ना हो।
 

भाई की शादी में इस्तेमाल करने के लिए दिए थे आभूषण
पुलिस की जांच में सामने आया कि साजिश में शिवानी की मां भी शामिल थी, शिवानी के मायके में उसके भाई पंकज की शादी को लेकर बात चल रही थी। मगर सोना महंगा होने और शादी के लिए पहले से ही आभूषणों का इंतजाम करने की खातिर यह कदम उठाया गया।
 

मध्यप्रदेश में रहती है जेठानी, कश्मीर में जेठ
योगेंद्र सिंह का बड़ा बेटा सुमित आर्मी में है, जिसकी तैनाती जम्मू कश्मीर में चल रही है, जबकि सुमित की पत्नी मध्य प्रदेश में रहती है। सुमित की पत्नी के आभूषण गांव में ही रखे हुए थे। योगेंद्र के छोटे बेटे अमित की पत्नी शिवानी को अपनी जेठानी के जेवर रखे होने की बात पता थी।
 

खुद ही बनाया गले पर चोट का निशान
एएसपी देहात प्रकाश कुमार ने बताया कि शिवानी ने लूट का शोर ही नहीं मचाया बल्कि अपने गले पर चाकू रखने से लगी चोट का निशान भी खुद ही बनाया था। हालांकि उसकी यह बात पुलिस के गले नहीं उतरी कि बदमाशों में एक युवक और एक युवती शामिल थी। साथ ही वह बदमाशों का हुलिया भी नहीं बता पा रही थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed