{"_id":"66f2fac4f4ef3e52fb03cdd2","slug":"bijnor-goat-tied-with-donation-money-thieves-threw-a-feast-instead-of-leopard-broke-the-cage-and-took-away-2024-09-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: चंदे के पैसों से बांधी बकरी, तेंदुए के बजाय चोरों ने उड़ाई दावत, पिंजरा तोड़कर ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: चंदे के पैसों से बांधी बकरी, तेंदुए के बजाय चोरों ने उड़ाई दावत, पिंजरा तोड़कर ले गए
Tue, 24 Sep 2024 11:16 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 24 Sep 2024 11:16 PM IST
सार
जिले में पिछले कुछ दिनों में चोर छह बकरी चोरी कर चुके हैं। इससे तेंदुआ पकड़ो अभियान को झटका लग रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भले ही लोग गुलदार (तेंदुआ) के डर से जंगल जाते हुए डर रहे हों, पर चोर बेखौफ हैं। शहर की रामबाग कॉलोनी में लोगों ने चंदा करके बकरी खरीदी और गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे में बांध दी। गुलदार तो नहीं पहुंचा, लेकिन चोरों ने ताला तोड़कर बकरी चोरी कर ली। वहीं दूसरी ओर वन विभाग की छह बकरी जिलेभर में पिंजरों से चोरी हो गईं।
विज्ञापन
इस समय गुलदार की दस्तक पूरे जिले में हैं। अब गुलदार खेतों के अलावा गांव की सड़कों, शहर की बाहरी कॉलोनी के पास भी खूब दिखाई दे रहा है। ऐसे में जिलेभर में 50 से ज्यादा जगहों पर पिंजरे लगाए गए हैं। बिजनौर में शहर की बाहरी कॉलोनी रामबाग में गुलदार की चहल कदमी को देख लोगों ने वन विभाग से पिंजरा लगवाया। वहां के लोगों ने करीब छह हजार रुपये चंदा करके एक बकरी खरीदी और पिंजरे में बांध दी। गुलदार तो पिंजरे में नहीं पहुंचा, लेकिन चोरों ने पिंजरा तोड़कर बकरी चोरी कर ली। ग्रामीणों ने इसके बाद वहां से पिंजरा ही हटवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जहां ली थी गुलदार ने जान, वहां भी चोरी हुई बकरी
पिलाना गांव में गुलदार ने किसान को मार डाला था। वहां वन विभाग ने पिंजरा लगाया और उसमें बकरी बांध दी। चोरों ने पिंजरे का ताला तोड़कर बकरी चोरी कर ली। पिछले डेढ़ माह में पांच जगहों पर इसी तरह चोरी हुई।
पिलाना गांव में गुलदार ने किसान को मार डाला था। वहां वन विभाग ने पिंजरा लगाया और उसमें बकरी बांध दी। चोरों ने पिंजरे का ताला तोड़कर बकरी चोरी कर ली। पिछले डेढ़ माह में पांच जगहों पर इसी तरह चोरी हुई।
धामपुर: बाघ ने आबादी में घुस बछड़े को बनाया निवाला
भिक्कावाला सेंट मेरीस चर्च के निकट आलम सिंह रावत के घर के सामने सोमवार रात्रि बाघ ने छुट्टा बछड़े पर हमला बोल दिया। बाघ बछड़े को उठाकर ले गया। शंकर द्विवेदी, मेहताब असवाल, श्याम काला, गुड्डू काला आदि का कहना है कि सारी रात लोगों ने दहशत में काटी। उधर, वन दरोगा सुनील कुमार का कहना है कि बाघ से बचाव के लिए पर्याप्त जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। साथ ही गश्त बढ़ाई जाएगी।