{"_id":"69e4cd596d82004192041b9f","slug":"bijnor-friendship-on-dating-app-69-year-old-man-reached-a-secluded-place-to-meet-a-girl-4-people-caught-him-2026-04-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: डेटिंग एप पर 69 साल के समलैंगिक बुजुर्ग ने की दोस्ती, युवक ने सुनसान जगह बुलाया, करा दिया ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: डेटिंग एप पर 69 साल के समलैंगिक बुजुर्ग ने की दोस्ती, युवक ने सुनसान जगह बुलाया, करा दिया ये काम
Sun, 19 Apr 2026 06:11 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 19 Apr 2026 06:11 PM IST
सार
बिजनौर शहर निवासी समलैंगिक बुजुर्ग की दोस्ती डेटिंग एप पर एक लड़के से हो गई। दोनों के बीच घंटों बातें होने लगीं। इसके बाद लड़के और उसके साथियों ने बुजुर्ग को बुलाकर पीटा। अपने खाते में रुपये ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन
डेटिंग एप, सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : ANI
विस्तार
डेटिंग एप पर युवक से दोस्ती करना समलैंगिक बुजुर्ग को भारी पड़ गया। युवक ने बुजुर्ग को सुनसान जगह पर बुलाया और अपने पांच साथियों के साथ मिलकर पीटा। अंगूठी-चेन लूट ली और बुजुर्ग के मोबाइल से 65 हजार रुपये भी अपने खातों में ट्रांसफर कर लिए। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, बिजनौर शहर निवासी 69 वर्षीय व्यक्ति से लूट के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस जांच में जुटी तो सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को पहचान लिया गया। मामले में पुलिस ने मोनिस, समीर, आकिल और अनस निवासी काजीपाड़ा बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी समीर ने बताया कि पोलो एप पर बेबी नाम से बनी आईडी के जरिए जान-पहचान हुई। इसके बाद समीर ने झांसा देकर बुजुर्ग को बताए गए स्थान पर बुला लिया। मोनिस बाइक पर बैठाकर बाग में ले गया। उस बाग में योजना के तहत समीर और उसके अन्य साथी आकिल, अनस, फरहान, फरदीन भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन आरोपियों ने बुजुर्ग के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की। फिर पीड़ित की सोने की अंगूठी और गले की चेन लूट ली। इस पर भी आरोपियों का मन नहीं भरा, इसके बाद पीड़ित का मोबाइल जबरन ले लिया और अपने खातों में 65 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। इस घटना के बाद पीड़ित ने डायल 112 को फोन किया था। जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और आरोपियों को दबोच लिया गया। बाकी दो आरोपी फरदीन और फरहान की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों से अंगूठी, चेन और 42 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं।