फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Four people including son-in-law arrested for stealing Rs 4 crore

Bijnor: चार करोड़ की चोरी करने वाले घर जमाई समेत चार गिरफ्तार, नकद रकम और सोना-चांदी बरामद

Sun, 01 Mar 2026 02:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 01 Mar 2026 02:31 AM IST
सार

पकड़े गए आरोपियों के पास से करीब चार करोड़ रुपये का सोना चांदी बरामद हुआ है जबकि प्राथमिकी में करीब दो करोड़ का माल चोरी होने का आरोप लगाया गया था।

विज्ञापन
Bijnor: Four people including son-in-law arrested for stealing Rs 4 crore
आरोपी और जब्त सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सराफ के घर और दुकान में चोरी करने वाले घर जमाई को पुलिस ने उसके तीन अन्य साथियों समेत गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से करीब चार करोड़ रुपये का सोना चांदी बरामद हुआ है जबकि प्राथमिकी में करीब दो करोड़ का माल चोरी होने का आरोप लगाया गया था।

विज्ञापन


एएसपी देहात प्रकाश कुमार ने शनिवार को बताया कि नहटौर के मोहल्ला डाकखाना जनूबी निवासी सराफा व्यापारी संतोष कुमार वर्मा ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। कहा था कि उनकी इकलौती मूक-बधिर पुत्री स्वाति का विवाह 8 अक्तूबर 2024 को हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव कुम्हारपुरा निवासी नवीन कुमार के साथ आर्य समाज रीति से हुआ।
विज्ञापन


विवाह के बाद नवीन को घर जमाई के रूप में उनके पास ही रख लिया। नवीन ग्राहकों से उधार की रकम वसूलकर अपने पास रख लेता था। मामले में केस भी दर्ज कराया। करीब एक सप्ताह पूर्व आरोपी ने आकर माफी मांगी, जिस पर भावना में बहकर उसे पुनः घर में रख लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब बुधवार की रात आरोपी ने भोजन में नशीला पदार्थ मिलाकर परिवार को बेहोश कर दिया और करीब 400 ग्राम पुश्तैनी सोना, दुकान का लगभग 500 ग्राम सोना, करीब 40 किलो चांदी तथा एक लाख रुपये नकद गायब मिले। चोरी गए माल की अनुमानित कीमत दो करोड़ रुपये बताई गई।

अब पुलिस ने नवीन चौहान, उसके भाई कुनाल निवासी गांव कुम्हारपुरा, दोस्त शिवम चौहान निवासी कुम्हारपुरा, सराफ शिवम सैनी निवासी गांव पुरैना नूरपुर को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से 2.173 ग्राम सोना और साढ़े 23 किलो चांदी, दो लाख अस्सी हजार रुपये नकद, एक सोने का बिस्कुट, एक सिक्का और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मूकबधिर युवती से शादी के वक्त ससुरालियों ने पूरी संपत्ति उसे ही देने का वादा किया था, मगर अब ससुर उक्त संपत्ति अपने भतीजे और रिश्तेदारों के नाम करना चाहते थे।


अचल संपत्ति नहीं मिलती देख नवीन चौहान ने अपने भाई कुनाल और दोस्त शिवम चौहान के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई। चोरी करने के बाद चांदी के आभूषण सराफ शिवम सैनी को बेच दिए थे। चोरी की 23 किलो चांदी महज 23 लाख रुपये में ही बेच दी थी। चोरी का माल खरीदने वाले शिवम सैनी को भी पुलिस ने पकड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed