फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Four days after emergency landing, the helicopter left for its gun destination

Bijnor: इमरजेंसी लैंडिंग के चार दिन बाद अपने गन्तव्य को रवाना हुआ हेलीकॉप्टर, अचानक आई थी खराबी

Thu, 03 Nov 2022 04:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 03 Nov 2022 04:43 PM IST
सार

देहरादून से हल्द्वानी जा रहा पवन हंस कंपनी का हेलीकॉप्टर रेड सिग्नल होने के चलते गांव मीरापुर के एक खेत में इमरजेंसी उतारना पड़ा था। वहीं खेत में अचानक हेलीकॉप्टर उतरने से गांव के लोगों में अफरा-तफरी मच गई थी। चार दिन बाद हेलीकॉप्टर सही होने के बाद उउ़ान भर सका।

विज्ञापन
Bijnor: Four days after emergency landing, the helicopter left for its gun destination
चार दिन बाद हेलीकॉप्टर ने भरी रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में अफजलगढ़ देहरादून से हल्द्वानी जा रहा हेलीकॉप्टर एमरजेंसी लैडिंग के चार दिन बाद अपने गन्तव्य को रवाना हो पाया। हेलीकाॅप्टर में दो पायलेट सहित तीन लोग सवार थे। सोमवार को निजी पवन हंस कम्पनी का देहरादून से हल्द्वानी जा रहा एक हेलीकाॅप्टर गुरुवार को लैडिंग के चार दिन बाद रवाना हो सका।

विज्ञापन


हेलिकॉप्टर  सोमवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे देहरादून से हल्द्वानी जा रहा था। क्षेत्र के गांव मीरापुर मोदीवाला के समीप पहुंचने पर अचानक हेलीकाॅप्टर में कोई तकनीकी खराबी आ गई थी  जिसके चलते रेड सिंगनल होने के कारण हेलीकाॅप्टर को एक खाली पड़े खेत में लैडिंग करना पड़ा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: सजा के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे भाजपा विधायक विक्रम सैनी, जल्द  होगी अपील पर सुनवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलीकाॅप्टर में पायलेट कैप्टन राजकुमार यादव व उनके साथ सह पायलट कैप्टन रत्नेश सिंह सहित  देहरादून के ब्यूरो ऑफ सिविल डिफेंस के डायरेक्ट यात्री अरूण कुमार मौजूद थे। यह तीनों लोग हेलीकॉप्टर से देहरादून से हल्द्वानी जा रहे थे। पायलेट राजकुमार यादव ने बताया कि रेड सिगनल मिलने के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी।घटना में दोनो पायलेट सहित यात्री अरूण कुमार सकुशल रहे थे। अरूण कुमार अगले दिन अपने गन्तव्य को चले गये थे।

हेलीकाॅप्टर में खराबी होने के चलते दोनो पायलेट  यहीं रूके थे। दिल्ली से इंजिनीयर व पार्टस पहुंचने के बाद चौथे दिन हेलीकाॅप्टर में आई तकनिकी खराबी दूर हो सकी। तकनिकी खराबी दूर होने के बाद हेलीकाॅप्टर ने वापस देहरादून के लिए उड़ान भरी। इस दौरान हेलीकाॅप्टर की सुरक्षा के लिए मौजूद पुलिस ने हेलीकांप्टर के उड़ान भरने पर राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed