{"_id":"677bc3ab1111b919a1094eda","slug":"bijnor-found-out-who-had-thrown-stones-at-vande-bharat-caught-from-cctv-footage-2025-01-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: पता चल गया किसने मारा था वंदे भारत पर पत्थर... सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा गया, बोला- अंकल गलती हो गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: पता चल गया किसने मारा था वंदे भारत पर पत्थर... सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा गया, बोला- अंकल गलती हो गई
Mon, 06 Jan 2025 05:44 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
Bijnor
Bijnor
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 06 Jan 2025 05:44 PM IST
सार
10 दिसंबर को 14 साल के लड़के ने ट्रेन पर पत्थर मारकर शीशा चटका दिया था। ट्रेन में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी कैद हो गया था। उस पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
कैमरे में कैद हुआ आरोपी किशाेर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ से देहरादून जा रही वंदे भारत ट्रेन के शीशे पर पत्थर मारने वाले को आरपीएफ ने हिरासत में ले लिया। कंट्रोल रूम की सूचना और वंदे भारत ट्रेन की फुटेज के आधार पर शरारती किशोर की पहचान की गई। पकड़े जाने पर किशोर बोला, अंकल माफ कर दो गलती हो गई।
विज्ञापन
लखनऊ से देहरादून के बीच संचालित वंदे भारत ट्रेन को 10 दिसंबर को नजीबाबाद स्टेशन पर स्टॉपेज दिया गया था। नजीबाबाद से 28 दिसंबर को देहरादून के लिए रवाना होने के बाद नजीबाबाद से फजलपुर के बीच ट्रेन पर शरारती तत्व ने पत्थर मारा। पत्थर लगने से ट्रेन के सी-1 कोच के 23-24 सीट का शीशा चटक गया। वंदे भारत ट्रेन को लखनऊ से लेकर आ रहे टीटी प्रेमशंकर सरोज ने वंदे भारत की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सहित नजीबाबाद आरपीएफ को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरपीएफ प्रभारी डीएस चौहान ने तत्काल एसआई सुरेंद्र सिंह को घटना की जांच सौंपी। आरपीएफ ने फुटेज के आधार पर जलालाबाद के प्रेमनगर निवासी 14 वर्षीय किशोर को पत्थर मारने के आरोप में हिरासत में ले लिया। पकड़े गए किशोर ने साथी किशोरों के साथ बेर तोड़ने जाने और पत्थर मारने की शरारत स्वीकार की।
मामला दर्ज, जमानत पर छूटा किशोर
एएसआई पवन कुमार की ओर से मामला दर्ज कराया गया। आरपीएफ ने शरारती किशोर को गिरफ्तार किया। उसके बाल अपराधी होने पर जमानत पर छोड़ दिया गया। मामला किशोर न्याय बोर्ड बिजनौर को भेजा गया है।
एएसआई पवन कुमार की ओर से मामला दर्ज कराया गया। आरपीएफ ने शरारती किशोर को गिरफ्तार किया। उसके बाल अपराधी होने पर जमानत पर छोड़ दिया गया। मामला किशोर न्याय बोर्ड बिजनौर को भेजा गया है।