{"_id":"668937fbde8d5c54d60c423f","slug":"bijnor-forest-department-s-bolero-drowned-in-nakata-river-forest-workers-saved-their-lives-by-jumping-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: नकटा नदी में डूबी वन विभाग की बोलेरो, वनकर्मियों ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: नकटा नदी में डूबी वन विभाग की बोलेरो, वनकर्मियों ने कूदकर बचाई जान
Sat, 06 Jul 2024 05:57 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 06 Jul 2024 05:57 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में आज शाम वनकर्मियों की बोलेरो नक्टा नदी में डूब गई। वन कर्मियों ने बोलेरो से कूद कर जैसे तैसे अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
बोलेरो को बाहर निकालते ग्रामीण
- फोटो : amarujala
विस्तार
बिजनौर के बढ़ापुर में रास्ते के अनजाने में उत्तराखंड के पाखरौ वन रेंज की बोलेरो कस्बे के समीप नकटा नदी के पानी में धस गई। गाड़ी में सवार चालक समेत चार वनकर्मियों ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। बाद में बोलेरो को जेसीबी व ट्रैक्टर की सहायता से पानी से बाहर निकाला गया।
बताया गया कि उत्तराखंड के पाखरौ वन रेंज के वनकर्मी तेज वर्षा होने पर किसी कार्य से रेंज की बोलेरो में सवार होकर पाखरौ से कोटद्वार जा रहे थे। इस मार्ग पर पड़ने वाली स्नेह नामक नदी के रपटे पर पानी का तेज बहाव होना देखकर वनकर्मी बोलेरो लेकर दूसरी दिशा से बढ़ापुर-नगीना मार्ग से नगीना जाने के लिए क्षेत्र के ग्राम मुकंदपुर व कुंजेटा से होते हुए बढ़ापुर आ रहे थे।
बताया गया कि बोलेरो में एक महिला वनकर्मी समेत चार लोग सवार थे। यहां कस्बे के समीप पहुंचने पर रास्ते में पड़ने वाली नकटा नदी का जलस्तर बढ़ा होने के कारण चालक को नदी के रपटे की पहचान नही हो सकी और अनजाने में बोलेरो नकटा नदी के पानी में चली गई। बोलेरो को नदी के पानी में डूबता देख बोलेरो सवार वनकर्मियों ने बोलेरो से कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
वनकर्मियों का शोर सुनकर वहां पहुंचे लोगों ने वनकर्मियों को नदी से सुरक्षित बाहर निकालने में उनकी मदद की। बोलेरो पानी के तेज बहाव में बहने लगी और कुछ दूरी पर पहुंचकर एक टीले पर रुककर पानी में डूबने लगी। बाद में काफी मशक्कत के बाद जेसीबी व ट्रैक्टर की मदद से बोलेरो को नदी के पानी से बाहर निकाला गया।
माजरा देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पाखरौ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी विकास रावत ने बताया कि चारों वनकर्मी किसी कार्य से नगीना जा रहे थें कि रास्ते में यह हादसा हो गया। सभी वनकर्मी सुरक्षित है और लोगों की मदद से गाड़ी को भी नदी के पानी से बाहर निकाल लिया गया है।