फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: For the sake of a piece of land, younger brother was killed with an axe, mother kept crying

Bijnor: जमीन के टुकड़े की खातिर छोटे भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला, बेटे की लहूलुहान लाश पर रोती रही मां

Wed, 09 Jul 2025 06:40 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 09 Jul 2025 06:40 PM IST
सार

Murder in Bijnor: गांव भोगपुर में मदन और उसके छोटे भाई कमल के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। अविवाहित कमल जमीन बेचना चाहता था, जबकि मदन ऐसा करने से मना कर रहा था।

विज्ञापन
Bijnor: For the sake of a piece of land, younger brother was killed with an axe, mother kept crying
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और एकत्र लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जलीलपुर क्षेत्र के गांव भोगपुर में जमीन के विवाद को लेकर बड़े भाई मदन ने छोटे भाई कमल (48) की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन

 

Bijnor: For the sake of a piece of land, younger brother was killed with an axe, mother kept crying
जांच करती फोरेंसिक टीम। - फोटो : अमर उजाला
गांव भोगपुर में स्वर्गीय रामपाल सिंह का मकान है। मकान में उनका बड़ा बेटा मदन सिंह अपने परिवार व छोटे भाई कमल तथा मां के साथ रहता है। मदन के एक बेटा व एक बेटी है। मदन के एक भाई की पहले ही मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार दोपहर बड़े भाई मदन की छोटे भाई कमल से संपत्ति के विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि मदन ने कमल पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी भाग निकला।
 
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि एक माह पूर्व पिता की मौत के बाद हुए खर्च को लेकर विवाद चल रहा था। कमल की शादी नहीं हुई थी और वह अपनी जमीन का कुछ हिस्सा बेचना चाहता था। कमल की मौत पर बेबस मां का रो-रोकर बुरा हाल था। 

ये भी देखें...
Bijnor: पहाड़ों पर बारिश से गंगा में आया उफान, खतरे के निशान के करीब पहुंचा जलस्तर, बाढ़ को लेकर अलर्ट    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed