फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Fire broke out in the house due to short circuit, mother of the principal died

Bijnor: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल की मां की झुलसने से मौत

Fri, 28 Nov 2025 05:29 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 28 Nov 2025 05:29 PM IST
सार

स्कूल परिसर के पास ही स्थित आवास में प्रधानाचार्या सीमा विश्वास अपनी मां अर्चना विश्वास के साथ रहती हैं। सीमा स्कूल गई थीं, उसी वक्त घर में आग लग गई। बुजुर्ग अर्चना विश्वास बाहर नहीं निकल सकीं, उनकी झुलसकर मौत हो गई। 

विज्ञापन
Bijnor: Fire broke out in the house due to short circuit, mother of the principal died
अर्चना विश्वास की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घर में आग लगने से जलकर 78 वर्ष की बुजुर्ग अर्चना विश्वास की मौत हो गई। आग से घर में रखा सामान भी जल गया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


बिजनौर शहर में स्थित मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल परिसर के पिछले हिस्से में आवास बना हुआ है, जिसमें स्कूल की प्रधानाचार्या सीमा विश्वास अपनी मां अर्चना विश्वास के साथ रहती हैं। शुक्रवार को प्रधानाचार्या सीमा विश्वास स्कूल चली गईं। आवास पर उनकी बीमार मां और देखभाल करने के लिए नौकरानी मौजूद थी। 

विज्ञापन

 

दोपहर 12 बजे शॉर्ट सर्किट से आवास में आग लग गई। नौकरानी ने आग बुझाने का प्रयास किया। आग बढ़ी तो बुजुर्ग अर्चना विश्वास को कमरे से बाहर निकालने का भी प्रयास किया। असफल होने पर नौकरानी स्कूल की तरफ दौड़ी, मगर जब तक स्कूल का स्टाफ मौके पर पहुंचा, तब तक घर में मौजूद प्रधानाचार्य की मां को आग ने अपनी चपेट में लिया। सूचना पर दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन


अर्चना विश्वास को घर से निकालकर निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के अनुसार आग की वजह से उनके शरीर का 40 फीसदी हिस्सा झुलस चुका था। मृतका अर्चना विश्वास मूल रूप से पश्चिम बंगाल के कोलकाता की रहने वाली थीं। 


सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट होने की वजह से घर में आग लगी। बुजुर्ग महिला की मौत दम घुटने से हुई या झुलसने की वजह से, यह पोस्टमार्टम के बाद ही पता लग सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed