फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Film actor Mushtaq Khan recorded his statement in the court, had kidnapped him after calling him

Bijnor: फिल्म अभिनेता मुश्ताक खान ने कोर्ट में दर्ज कराए बयान, इवेंट के नाम पर बुलाकर किया था अपहरण

Tue, 02 Sep 2025 07:29 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 02 Sep 2025 07:29 PM IST
सार

अभिनेता मुश्ताक खान को किडनैप करने के बाद फिरौती वसूली गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी लवी पाल समेत नौ आरोपियों को जेल भेज दिया था। कोर्ट में अगली सुनवाई 11 सितंबर को होगी। 

विज्ञापन
Bijnor: Film actor Mushtaq Khan recorded his statement in the court, had kidnapped him after calling him
बिजनौर कोर्ट में पेशी पर आए अभिनेता मुश्ताक खान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपहरण करके फिरौती वसूलने के मामले में बयान दर्ज कराने के लिए फिल्म अभिनेता मुश्ताक खान बिजनौर पहुंचे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुश्ताक खान ने अदालत में अपने बयान दर्ज कराए, उनकी अगली गवाही 11 सितंबर को होगी।
विज्ञापन

 

बिजनौर शहर कोतवाली में पिछले वर्ष दस दिसंबर को मुश्ताक खान की ओर से केस दर्ज कराया गया था। आरोप था कि उन्हें इवेंट के नाम पर बुकिंग करते हुए बुलाया गया। बुकिंग की आड़ में उन्हें बुलाकर 20 नवंबर 2024 को अपहरण कर लिया गया। बिजनौर की नई बस्ती में लवीपाल के मकान में रखा गया था। आरोपियों ने बंधक बनाकर उनसे 2.20 लाख रुपये की फिरौती भी वसूल कर ली थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि उस वक्त किसी तरह से मुश्ताक खान आरोपियों के चंगुल से निकलकर मुंबई चले गए थे। मुश्ताक खान अपहरण केस में बिजनौर पुलिस ने मुख्य आरोपी लवी पाल समेत नौ आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया था। वहीं एक आरोपी को मेरठ पुलिस ने पकड़ा था। 
 
विज्ञापन

इसी मामले में मंगलवार को प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायालय में फिल्म अभिनेता ने बयान दर्ज कराए। अभिनेता मुश्ताक खान को पुलिस ने सुरक्षा घेरे में रखा। एएसपी देहात विनय कुमार सिंह ने बताया कि मुश्ताक खान अपहरण केस की अदालत में सुनवाई शुरू हो चुकी है। गवाही के लिए 11 सितंबर को भी कोर्ट में बुलाया गया है।

ये भी देखें...
Shamli: खतरे के निशान से ऊपर यमुना, कैराना और चौसाना में हजारों बीघा फसल डूबी, दहशत में किसान    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed