Bijnor: होटल पर खाना पैक करने को लेकर मारपीट, सोशल मीडिया पर लाइव चली वीडियो
बिजनौर जनपद में एक होटल पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई इसका वीडियो सोशल मीडिया पर लाइव चला। बताया गया कि दोनों पक्षों में मामूली कहा सुनी को लेकर जमकर थप्पड़ चले
विस्तार
मामूली बात पर हुई कहा सुनी
मोहल्ला समना सराय निवासी एक युवक का शुक्रवार को जन्मदिन था।वह घर के लिए खाना पैक कराने अपने दोस्तों के साथ मोहल्ला शेखान स्थित एक होटल पर गया।बताया जाता है कि वंहा पर पहले से ग्राम मिर्जापुर निवासी कुछ युवक खाना खा रहे थे। युवकों के इन गुटो में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
बात इतनी बढ़ी कि दोनों ओर से जमकर लात घूसे व कुर्सियां चली।मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई और अफरा तफरी मच गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
सीओ अफजलगठ अंजनी कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात ही छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया था। झगड़े की वजह अत्यधिक शराब का सेवन करना प्रतित हो रहा है। जांच कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर में अधिकतर होटलो में ग्राहकों को अवैध रूप से शराब परोसी जाती है।जो कि अक्सर झगड़े का कारण बनती है।रात भी झगड़े का कारण दोनों पक्षो का शराब का सेवन बताया जा रहा है।