{"_id":"63182c98e1c3f42b07671b80","slug":"bijnor-fierce-fire-broke-out-in-the-warehouse-of-the-firecracker-factory-workers-nerrow-ascaped","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: पटाखा फैक्टरी के गोदाम में लगी भीषण आग, महिलाओं समेत 30 मजदूरों ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: पटाखा फैक्टरी के गोदाम में लगी भीषण आग, महिलाओं समेत 30 मजदूरों ने भागकर बचाई जान
Wed, 07 Sep 2022 11:01 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 07 Sep 2022 11:01 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बुधवार सुबह एक पटाखा फैक्टरी के गोदाम में भीषण आग लग गई। मौके पर मौजूद तकरीबन 30 मजदूरों ने जैसे-तैसे भागकर अपनी जान बचाई। वहीं मजदूरों में कई महिलाएं भी शामिल थीं जिन्हें मामूली चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
आग बुझाते मजदूर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में आज सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां नहटौर-मुकर्रमपुर मार्ग पर गांव मुकर्रमपुर के पास एक पटाखा फैक्टरी के गोदाम मे आग लग गई। आग लगते ही वहां काम कर रहे मजदूरों मे हड़कंप मच गया। आग लगने के दौरान फैक्टरी से मजदूरों ने जैसे-तैसे भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नहटौर-मुकर्रमपुर मार्ग पर पटाखा फैक्टरी में गांव की ही तकरीबन एक दर्जन महिलाओं व पुरुष समेत 30 मजदूर आतिशबाजी का सामान बनाते हैं। बुधवार सुबह फैक्टरी के भीतर बने गोदाम में पटाखे रखने के दौरान आग लग गई। आग लगते ही धमाकों के साथ ऊंची लपटें उठने लगीं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खुशखबर: अब तीन घंटे में दिल्ली से सहारनपुर पहुंचाएगी एक्सप्रेस ट्रेन, 9 सिंतबर से शुरू होगा संचालन
विज्ञापन
आग लगते ही काम कर रहे मजदूर बाहर की ओर भागे, वहीं कुछ मजदूरों ने पानी के पाइप से आग को बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान कई महिला मजदूर चोटिल भी हो गईं। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
पुलिस के अनुसार फैक्टरी में गांव के ही तकरीबन 30 मजदूर काम कर रहे थे। फैक्टरी का लाईसेंस धारक भी मौके पर ही मौजूद था। उससे पूछताछ की जा रही है। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।