फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: father-in-law entered the room at midnight and caught hold of daughter-in-law, shot when she protest

Bijnor: पति गया रिश्तेदारी में, आधी रात कमरे में घुसकर ससुर ने सोती हुई बहू को दबोचा, विरोध पर मार दी गोली

Tue, 27 Aug 2024 09:19 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 27 Aug 2024 09:19 PM IST
सार

बदनीयत ससुर ने सोती हुई बहू को दबोच लिया और विरोध करने पर गोली मार दी। महिला का पति अपने बच्चाें के साथ रिश्तेदारी में गया हुआ था। 

विज्ञापन
Bijnor: father-in-law entered the room at midnight and caught hold of daughter-in-law, shot when she protest
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेटे की गैरमौजूदगी में ससुर ने पुत्रवधू के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने तमंचे से गोली मार दी और फरार हो गया। गोली लगने से घायल हुई महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 

नहटौर के एक गांव का निवासी युवक सोमवार को अपने बच्चों को लेकर किसी रिश्तेदारी में चला गया, जबकि उसकी पत्नी घर पर अकेली थी। आरोप है कि रात करीब एक बजे उसका ससुर कमरे में आया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने पुत्रवधू को तमंचे से गोली मार दी। गोली पुत्रवधू के कंधे में लगी, जिससे वह घायल हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। लोगों को आता देख आरोपी फरार हो गया। ग्रामीणों ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे महिला के पति ने उसे बिजनौर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।
 
विज्ञापन

उधर, घटना की सूचना पर एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सर्वम सिंह, कोतवाल धर्मेंद्र सोलंकी रात में ही गांव पहुंचे और परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। सीओ सर्वम सिंह ने बताया कि महिला के परिजनों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज ली गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed